Palak Muchhal-Mithoon Wedding: शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल-मिथुन, रिसेप्शन में पहुंचीं ये दिग्गज हस्तियां
दोनों के रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। इस समारोह में सोनू निगम और जावेद अली अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके अलावा रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, क्रिकेटर स्मृति मंदाना, सिंगर कैलाश खेर, मनोज मुंतशिर, नीति मोहन, पार्थ समथान,रश्मि देसाई, अरमान मलिक और भूषण कुमार भी इस नए जोड़े को बधाई देने के लिए रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और जैकी श्रॉफ, हिमेश रेशमिया और एआर रहमान जैसे दिग्गज कलाकारों को भी वेडिंग रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि शादी के बाद पलक ने अपनी और मिथुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। इस पोस्ट के साथ पलक ने एक रोमांटिक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'आज हम दो सदैव के लिए एक हुए।' फैंस के साथ सेलब्स भी इन तस्वीरों पर दोनों को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
Photos Of The Day: दुल्हन सी सजीं रानी चटर्जी और निया शर्मा का ग्लैमरस अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
Mili Box Office Collection: रविवार को भी 'मिली' नहीं दिखा सकी कमाल, तीसरे दिन महज इतना रहा फिल्म का कलेक्शन