फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak Muchhal Wedding: पलक को लगी हल्दी, मेहंदी के गाने पर किया डांस, राजस्थानी थीम पर होगी शादी

Fri, 04 Nov 2022 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 07:34 PM IST
सार

palak muchhal wedding: पलक को लगी मेहंदी-हल्दी, राजस्थानी थीम पर होगी शादी Palak Muchhal's wedding ceremony, performed the ceremony of applying mehndi and turmeric

विज्ञापन
Palak Muchhal's wedding ceremony
पलक के भाई पलाश ने उन्हें हल्दी लगाई। - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गायिका पलक मुछाल 6 नवंबर को संगीतकार मिथुन शर्मा के साथ विवाह सूत्र में बंधने जा रही हैं। शुक्रवार को पलक के हाथ मेहंदी से सजे और हल्दी लगाने की रस्म हुई। पलक इस मौके पर गहरे पीले रंग के लहंगे में नजर आईं। पूरे आयोजन की सजावट भी पीले रंग की थीम पर गई थी। परिजनों ने बताया कि विवाह समारोह की थीम राजस्थानी रखी गई है।


बता दें कि पलक मुछाल इंदौर की हैं। पलक की शादी मुंबई में होने जा रही है, पर शादी का जश्न इंदौर में भी मन रहा है। परिजनों ने बताया कि घराती-बराती पगड़ी में नजर आएंगे। इसके अलावा शादी में राजस्थान और मालवा के व्यंजन होंगे। हल्दी की रस्म में पलक के दोस्त भी शामिल हुए और उन्होंने इन पलों को सोशल मीडिया पर भी पलक के फैंस के साथ शेयर किया। पलक की शादी के लिए इंदौर से भी मेहमान पहुंच गए हैं। 
 
Palak Muchhal's wedding ceremony
हल्दी की रस्म में पलक के दोस्त भी शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को महिला संगीत मुंबई की होटल मेरिएट में होगा। पलक के रिश्तेदारों ने बताया कि दूल्हे राजा मिथुन के रिश्तेदार भी मुंबई पहुंच चुके हैं। संगीत समारोह में दूल्हा-दुल्हन के  संगीत इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त भी शामिल होंगे और दोनों को संगीत भरे अंदाज में बधाई देंगे। 

भाई ने लगाई बहन को हल्दी
पलक के भाई पलाश भी म्यूजिक इंडस्ट्री में हैं और कई अवॉर्ड जीत चुके हैं। पलाश ने भी अपनी  प्यारी बहन को हल्दी लगाई। पलक बचपन में अपने भाई के साथ कई स्टेज शो कर चुकी हैं। 
 
Palak Muchhal's wedding ceremony
शुक्रवार को पलक के हाथ मेहंदी से सजे और हल्दी लगाने की रस्म हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
एक फिल्म ने दोनों को दिलाई थी सफलता
पलक और मिथुन को आशिकी-2 से काफी फेमस हुए। इस फिल्म के सभी गाने हिट थे। कई अवॉर्ड भी इस फिल्म के नाम रहे थे। बाद में पलक-मिथुन की जुगलबंदी कई फिल्मों में नजर आई। पलक ने एक था टाइगर, प्रेम रतन धन पायो सहित कई फिल्मों में सुपरहिट गीत गाए हैं। लंबे समय बाद संगीत इंडस्ट्री में दो कपल विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं। भूपेंद्र-मिताली, जगजीत-चित्रा जैसी जोड़ियों ने विवाह करने के बाद कई हिट फिल्मों में गीत गाए। लंबे समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री में इन जोड़ियों की धाक जमी रही।
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed