फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: मनाने पर भी नहीं माने भाजपा के बागी तो पार्टी से किया निष्कासित, इंदौर में 8, देवास में 18 को किया पार्टी से बाहर

Wed, 29 Jun 2022 06:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 06:53 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ रहे बागियों पर पार्टी ने कार्रवाई की है। इंदौर से 8 और देवास से 18 को पार्टी से निष्कासित किया है। छह साल के लिए इनको पार्टी से बाहर किया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Even after persuasion, the rebels of BJP expelled from the party, 8 in Indore, 18 in Dewas were expelled from the party
इंदौर से इनको किया निष्कासित - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम चुनाव की शुरुआत से ही भाजपा बागियों से जूझ रही है। टिकट वितरण के पहले दावेदारों की संख्या अनेक थी, लेकिन टिकट जब मिला तो असंतोष बढ़ गया। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय बनकर ताल ठोंक दी। भाजपा ने मान मनौव्वल की मगर बात नहीं बनी। प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि पार्टी से बाहर कर देंगे, नाम वापस ले लो लेकिन वे नहीं माने। अब आखिरकार भाजपा ने इंदौर और देवास में बागियों को पार्टी से निकाला। हालांकि देवास में कुछ नाम ऐसे हैं जो निर्दलीय लड़ रहे हैं लेकिन उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।


दरअसल इंदौर में भाजपा ने 8 बागियों को पार्टी से बाहर किया है। छह साल के लिए इनको पार्टी से निष्कासित किया है। संगठन ने इन सभी बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें वार्ड 11 के पार्षद प्रत्याशी मांगीलाल रेडवाल, वार्ड 33 की प्रत्याशी माया दावभट, वार्ड 36 के प्रत्याशी जीवन पंचोली, वार्ड 51 के प्रत्याशी कमल यादव, वार्ड 52 के प्रत्याशी तुलसी प्रजापत, वार्ड 54 के प्रत्याशी राकेश गोयल, वार्ड 64 के प्रत्याशी किशोर मीणा, वार्ड 80 के प्रत्याशी हेमेंत तिवारी शामिल हैं। 
MP News: Even after persuasion, the rebels of BJP expelled from the party, 8 in Indore, 18 in Dewas were expelled from the party
देवास के बागी प्रत्याशी जिनको किया निष्कासित - फोटो : सोशल मीडिया
देवास में भी पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई तो की मगर वह सवालों में घिरी। भाजपा द्वारा सूची के अनुसार देवास शहर के वार्ड 3 से बिंदेश्वरी बिंदूराज वर्मा, वार्ड 4 से धर्मेंद्र जाधव, वार्ड 5 से गीताबाई डोसी, वार्ड 7 से मंडल उपाध्यक्ष शशिकला लाखन सिंह ठाकुर, वार्ड 14 से बूथ अध्यक्ष दुर्गाबाई गोवर्धन मंडलोई, वार्ड 18 से मंडल अध्यक्ष महेंद्र अस्तरे, वार्ड 19 से मंडल महामंत्री कोमल कौशिक गुर्जर, वार्ड 20 से राजेंद्र दुबे, वार्ड 22 से सोनू रूपेश वर्मा, वार्ड 24 से मंडल महामंत्री मंजू कांतिलाल भूतिया, वार्ड 25 से मंडल मीडिया प्रभारी संकेत लता राय, वार्ड 31 से सुनील योगी, वार्ड 32 से कंचन निकेश राय, वार्ड 34 से राजेश यादव पहलवान, वार्ड 35 से अजा मोर्चा जिला मंत्री सोनू परमार उर्फ राकेश, वार्ड 37 से मीना अशोक कहार, वार्ड 42 से मंडल अध्यक्ष अशोक राधेश्याम पटेल, वार्ड 43 से मंडल उपाध्यक्ष राजा अकोदिया उर्फ दीपक को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित किया गया है। इनमें से कुछ सदस्य ऐसे भी हैं इनको पिछले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान निर्दलीय लडऩे पर पार्टी से निकाला गया था लेकिन बाद में इनको फिर से शामिल कर लिया गया था। इनमें वार्ड 3 व वार्ड 22 वाले प्रमुख हैं। हालांकि एक निर्दलीय प्रत्याशी आदित्य दुबे भी चुनाव मैदान में हैं मगर उनका नाम निष्कासित प्रत्याशियों की सूची में नहीं है। 
MP News: Even after persuasion, the rebels of BJP expelled from the party, 8 in Indore, 18 in Dewas were expelled from the party
भाजपा की ये दो तस्वीरें हैं चर्चा में - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा की दो तस्वीरें चर्चा में
भाजपा ने बागियों पर कार्रवाई जरूर की मगर देवास की दो तस्वीरें कुछ और ही हाल बयां कर रही हैं। एक तस्वीर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की है जो उन्होंने खुद अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर की है तो दूसरी तस्वीर विधायक गायत्रीराजे पवार और भाजपा के महापौर प्रत्याशी पति दुर्गेश अग्रवाल की है जो निर्दलीय उम्मीदवार आदित्य दुबे ने शेयर की है। दरअसल सांसद ने लिखा है कि वार्ड 7 की प्रत्याशी शशिकला ठाकुर को कार्यालय बुलाकर समझाइश दी। इसके बाद यह तस्वीर खूब चर्चा में रही। इसी तरह भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे आदित्य दुबे के घर पहुंचीं विधायक पवार और दुर्गेश अग्रवाल की तस्वीर भी चर्चा में है कि एक तरफ तो भाजपा बागियों पर कार्रवाई की बात कर रही लेकिन दूसरी तरफ भाजपा नेता ही निर्दलीयों के घर जा रहे। इसकी पार्टी में चर्चा हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed