{"_id":"667592782e014fea710b8622","slug":"monsoon-weather-rain-imd-forecast-temperature-update-indore-news-2024-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Weather: पहली बारिश में सड़कों पर भरा पानी, डूबी गाड़ियां, जाम में परेशान होते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon Weather: पहली बारिश में सड़कों पर भरा पानी, डूबी गाड़ियां, जाम में परेशान होते रहे लोग
इंदौर में हुई मानसून की पहली तेज बारिश में ही सड़कों पर लबालब पानी भर गया। शुक्रवार को शहर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली और दोपहर 12 बजे के बाद कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। कई सड़कों पर पानी भरने की वजह से वाहन चालक परेशान होते रहे। कई जगह तो गाड़ियां आधी से अधिक पानी में डूब गई। यह सब तब हुआ जब शहर में एक इंच भी पानी नहीं गिरा है। गौरतलब है कि पिछले साल तेज बारिश में शहर में कई बस्तियां पूरी तरह से डूब गईं थी।
जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं
शहर में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। निगम ने शहर में जगह जगह नाला टेपिंग कर दिया है जिसकी वजह से पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाती है। लगभग पूरा शहर सीमेंट की सड़कों के जाल से घिरा हुआ है और यदि कहीं पर भी ड्रेनेज लाइन चोक हो जाती है तो आसपास की सभी सड़कों पर पानी भर जाता है।
2 of 2
वाहन चालक परेशान होते रहे।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
ड्रेनेज खोला तो पानी हुआ कम
भमोरी रोड पर भी कुछ इसी तरह के हालात बने। यहां पर बारिश होते ही पूरी सड़क पानी में डूब गई। गाड़ियां आधी से अधिक पानी में डूबने लगी। निगम के कर्मचारियों ने आसपास के ड्रेनेज के ढक्कन खोले तब जाकर पानी निकलना शुरू हुआ। यहां की सड़क पर तो लोग एक घंटे से भी अधिक समय तक गाड़ियां निकालने के लिए संघर्ष करते रहे। शुक्रवार को 12 बजे शुरू हुई बारिश रुक रुककर शाम तक चलती रही, इस दौरान एक इंच से अधिक पानी गिरा।
गिरा तापमान
इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और रात का 25 डिग्री पर आ गया है। बारिश आते ही इंदौर को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। प्रदेश में लगभग सभी जिलों में पारा गिरा है और अधिकतम तापमान नौगांव में 40.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।