फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: भाजपा नेताओं और अधिकारियों का मेगा हेल्थ कैंप निरस्त, परेशान होते रहे मरीज

Mon, 12 Aug 2024 12:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 12 Aug 2024 12:57 PM IST
सार

अमर उजाला ने जिम्मेदारों को बताई मरीजों की परेशानी तब खुली नींदः पिछले साल सितंबर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अंतिम समय में निरस्त किया था स्वास्थ्य शिविर, अब सांसद शंकर लालवानी और प्रशासनिक अधिकारियों की वजह से परेशान हुए शहरवासी।

विज्ञापन
mega health camp shankar lalwani kailash vijayvargiya aashish singh indore news
जिम्मेदारों ने कैंप निरस्त होने के बाद जानकारी भी नहीं दी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
नेताओं और अधिकारियों के लिए जनता की परेशानी कितना महत्व रखती है यह हमें इस घटना से सीखने को मिलता है। इंदौर सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अन्य अधिकारियों ने सोमवार को शहर में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित करने की घोषणा की। इसके लिए विधिवत जानकारियां भी समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में जारी करवाई गई। शनिवार को हेल्थ कैंप निरस्त कर दिया गया और जनता को जानकारी भी नहीं दी गई। सोमवार सुबह से मरीज तय स्थानों पर पहुंचने लगे और परेशान होने लगे। 


पीएम मोदी के जन्मदिन का विशाल स्वास्थ्य शिविर निरस्त हुआ था
इससे पहले 17 सितंबर को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशाल स्वास्थ्य शिविर की घोषणा की थी जिसे अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया था। मां कनकेश्वरी देवी मंदिर के परिसर में लगने वाले इस शिविर में देशभर के डाक्टर्स को बुलाया गया था और जांचें और दवाएं निःशुल्क थीं। निरस्त करने के बाद इसे फिर से अक्टूबर में आयोजित किया गया था जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस अतिथि बनकर आए थे।
mega health camp shankar lalwani kailash vijayvargiya aashish singh indore news
परेशान हो रहे युवक ने अमर उजाला से साझा किया दर्द। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
जनता को क्या जानकारी दी गई थी
हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत 12 अगस्त को इंदौर में प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप के लिए विशाल शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित अन्य युवाओं का निःशुल्क हेल्थ चेकअप किया जाएगा। यह जानकारी सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में दी गई। इस बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर गौरव बैनल, सेंट्रल लैब की डॉ. विनीता कोठारी सहित विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य और अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी के बाद अब हेल्दी सिटी भी बनेगा। इसके लिए हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत व्यापक प्रीवेंटिव हेल्थ सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। इस अभियान में अब युवाओं की भागीदारी भी जोड़ी जाएगी। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक आयोजित इस शिविर में 18 से 30 वर्ष तक के 50 हजार युवाओं की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है।

इन कॉलेजों में लगेंगे शिविर
होलकर साइंस कॉलेज भंवरकुआं
गुजराती स्कूल सत्यसाईं चौराहा
नूतन स्कूल ओल्ड जीडीसी किला मैदान
वैष्णव कॉलेज राज मोहल्ला

क्या बोले जिम्मेदार
मरीजों की परेशानी सामने आने के बाद अमर उजाला ने जिम्मेदारों से बात की। मेगा हेल्थ कैंप की व्यवस्था संभालने वाले गोपाल गोयल ने बताया कि हमने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी थी। किसी कारण वे समय रहते सूचना नहीं दे पाए। इस वजह से लोग परेशान हुए। सेंट्रल लैब की डॉ. विनीता कोठारी ने कहा कि हमें इस बात का बहुत खेद है। आपके माध्यम से हमें यह जानकारी मिली है और हम सभी केंद्रों पर मरीजों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। 

शहरवासियों ने साझा किया दर्द
मुझे अखबार और सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला था कि युवाओं के लिए मेगा हेल्थ कैंप लग रहे हैं जहां निःशुल्क हेल्थ चेकअप किया जाएगा। मैं सुबह से बिना चाय नाश्ता किए सत्यसाईं चौराहा स्थित गुजराती स्कूल पहुंच गया था। मुझे लगा बहुत भीड़ हो जाएगी इसलिए जल्दी पहुंच जाना चाहिए। यहां पर मैं एक घंटे परेशान होता रहा लेकिन किसी को भी हेल्थ कैंप की जानकारी नहीं थी। इस तरह से जानकारी जारी करने के बाद निरस्त नहीं करना चाहिए। यहां कई मरीज परेशान होते रहे। शहर में चार जगह केंद्र बनाए गए थे, कितने लोग परेशान हुए होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed