फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: लेह-लद्दाख की हसीन वादियों में इंदौर की बिजनेस वुमन्स की मस्ती, देखें तस्वीरें

Sat, 24 Jun 2023 12:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 24 Jun 2023 12:39 PM IST
सार

एडवेंचर एक्टिविटीज से बढ़ा आत्मविश्वास, कठिन समय में कैसे हिम्मत दिखाना है महिलाओं ने यह लेह लद्दाख में जाकर सीखा
 

विज्ञापन
leh ladakh business women entrepreneur
लेह लद्दाख का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के एक बिजनेस वुमंस ग्रुप ने अपनी सदस्यों के लिए लेह लद्दाख का टूर प्लान किया। सभी ने वहां पर जमकर मस्ती की। लेह-लद्दाख का टूर करके लौटी इन महिलाओं ने बताया कि बिजनेस और नौकरी के साथ साल में एक बार कुछ समय खुद के लिए भी निकालना चाहिए। इससे न सिर्फ काम में मन अधिक लगता है बलि्क रिजल्ट भी बेहतर आते हैं। ग्रुप की फाउंडर श्रेष्ठा ने बताया ने बताया कि लेह लद्दाख की एडवेंचरस एक्टिविटी में शामिल होने से ग्रुप की महिलाओं ने कई नई बातें सीखी। उनमें कठिन कार्यों को करने की हिम्मत बढ़ी और उनका आत्मविश्वास भी जागा। 
leh ladakh business women entrepreneur
बोटिंग का भी आनंद लिया - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
वाटर राफ्टिंग और बाइक राइडिंग भी की
श्रेष्ठा ने बताया हम जब यहां पहुंचे तो ऑक्सीजन लेवल और तापमान दोनों बहुत डाउन था। हमने वहां पहुंचने के बाद 24 घंटे आराम किया। इसके बाद शुरू हुआ रोमांच का सफर। शुरुआत जंस्कार नदी में वाटर राफ्टिंग से हुई। इस दौरान लहरों के साथ बोट का ऊपर नीचे होना और हमारा डटे रहना बहुत रोमांचकारी था। जैसे जैसे बोट हिचकोले खाती, हमारा कॉन्फिडेंस और बढ़ता जाता। खारदुंगला पास में बाइक राइडिंग की।
leh ladakh business women entrepreneur
ग्रुप की महिलाओं ने कई नई बातें सीखी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कोमल करे जोशी ने बताया कि हमने टुकटुक विलेज में जाकर लोगों से मुलाकात की, वहां के रहन-सहन को समझा। टीम ने नुब्रा वैली, खारदुंग, घूमने के साथ अन्य एक्टिविटी में हिस्सा लिया। सुदीप्ता नीमा और स्निग्धा ने एटीवी राइड एंजॉय की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed