फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

international yoga day 2023: योग को जीवन में उतारने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से की शुरुआत

Wed, 21 Jun 2023 02:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 21 Jun 2023 02:51 PM IST
सार

शहर में संस्थाओं ने आयोजित किए कई बड़े आयोजन, सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधि सब हुए शामिल
 

विज्ञापन
international yoga day 2023 indore events
लालबाग का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
योग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में कई जगह आयोजन हुए। शहर की संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने योग के गुर सीखे। लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने योग सीखा और जनता से भी नियमित योग करने की अपील की। सांसद शंकर लालवानी, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर और राजेश राठौर भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। 

 
international yoga day 2023 indore events
महू में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
वहीं पर्यटन व संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने महू में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यहां पर कई संस्थाओं ने योग कार्यक्रम में भागीदारी की। युवाओं के साथ हर उम्र के लोग यहां पर दिखे। 
international yoga day 2023 indore events
श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा संचालित माधव सृष्टि में भी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा संचालित माधव सृष्टि में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सिर्फ एक दिन का अभ्यास नहीं है या एक दिन की गतिविधि नहीं है यह स्वयं के स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या है। आप सभी नियमित योग करें और अपना और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महापौर ने समस्त योग साधकों को स्वस्थ एवं निरोगी रहने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
international yoga day 2023 indore events
पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा लालबाग परिसर में योग कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा लालबाग परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हुए सदस्यों एवं स्कूलों के विद्यार्थियों व मॉडर्न योगा क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। पर्यटन मंत्रालय के आरके मिश्रा सहायक निदेशक के द्वारा योगाचार्य बघेल का सम्मान किया गया एवं  बघेल ने योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त लोगों को योगासनों के फायदे एवं करने की विधि और सावधानियों के बारे में बताया भारत पर्यटन इंदौर के द्वारा योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को टी-शर्ट कैप एवं फूड का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed