फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: पूरे रास्ते कूलर के साथ नाचे बराती, भीषण गर्मी में दोगुनी हो गई डांस की मस्ती

Thu, 15 Jun 2023 03:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 15 Jun 2023 03:43 PM IST
सार

गर्मी से निपटने के लिए दूल्हे ने अपने दोस्तों और परिजन के लिए लगवाए कूलर, बरात के साथ पूरे रास्ते चले
 

विज्ञापन
indore cooler marriage barat summer garmi innovative ideas
बरात में कूलर के साथ नाचे दूल्हे के दोस्त - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
स्वच्छता के लिए मशहूर इंदौर अपने इवेंट और लाइफ स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में यहां पर हुई एक शादी काफी चर्चा में है। भीषण गर्मी और उमस के बीच हुए इस आयोजन में बरात को कूलरों के साथ निकाला गया। पूरे रास्ते यह बरात चर्चा का विषय बनी रही। 


11 कूलर लगाए, दोगुना हो गया उत्साह
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इंदौर के होटल कारोबारी सुधांशु रघुवंशी का सात मई को शादी का बाना निकला। बाना इमली बाजार से रामबाग तक निकला। बाने में कुछ लोगों को कूलर की व्यवस्था के साथ चलने के लिए तैयार किया गया। सुधांशु रघुवंशी से बात हुई तो उनका कहना था कि गर्मी बहुत भीषण पड़ रही थी और हमें समझ नहीं आ रहा था कि लोग कैसे बाने में डांस करेंगे। इसके लिए हमें यही हल समझ में आया। कूलर की वजह से शादी में बाना निकलने के दौरान किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई और लोगों का उत्साह भी दोगुना हो गया। सुधांशु ने बताया कि बाने के लिए 11 कूलर लगाए गए थे। 
indore cooler marriage barat summer garmi innovative ideas
साइकिल पर निकली बरात, वजह थी बेहद खास - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कुछ दिन पहले ही साइकिल पर निकली थी बरात
7 जून को ही इंदौर में साइकिल पर एक बरात निकली थी जो देशभर में चर्चा का विषय रही। फिटनेस एक्सपर्ट और साइकिलिस्ट अमोल वाधवानी निवासी तेजाजी नगर (27) की शादी खातीवाला टैंक निवासी डिम्पल से 10 जून को शादी हुई। इसके दो दिन पहले निकले बाने में अमोल साथियों के संग दुल्हन के घर पहुंचे थे। यह ग्रुप साइकिलिंग की यात्रा 9 जून की अल सुबह 6 बजे निकाली गई। बारात दुल्हन के घर पहुंची जहां सभी का स्वागत सत्कार किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed