फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore Election: वोटिंग से पहले फिर जान लें महापौर प्रत्याशियों के दावे-वादे, जीतने के बाद क्या रहेगी प्राथमिकता

Tue, 05 Jul 2022 08:50 PM IST
Dinesh Sharma दिनेश शर्मा
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:50 PM IST
सार

Indore Election: वोटिंग से पहले फिर जान लें दोनों प्रमुख महापौर प्रत्याशियों के दावे-वादे, जीतने के बाद किसकी क्या रहेगी प्राथमिकता
 

विज्ञापन
Indore Election: Before voting, know again the claims and promises of the mayor candidates, what will be the priority after winning
इंदौर महापौर के लिए भाजपा से पुष्यमित्र भार्गव तो कांग्रेस से संजय शुक्ला मैदान में हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए कल प्रचार का शोर थम गया था, और कल अगली नगर सरकार की इबारत लिखी जाएगी। महापौर के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस-भाजपा में ही है। कांग्रेस से संजय शुक्ला तो भाजपा से पुष्यमित्र भार्गव मैदान में हैं। दोनों की धड़कने बढ़ी हुई होंगी। आने वाले कल की रणनीति में व्यस्त होंगे। हम आपको बता रहे हैं कि दोनों प्रमुख प्रत्याशियों ने अपने प्रचार के दौरान शहर के लोगों को क्या वादे किए, क्या दावे किए। दोनों का इंदौर को लेकर क्या विजन रहा। साथ ही महापौर बनने के बाद उनकी प्राथमिकता में क्या होगा। 


कांग्रेस से संजय शुक्ला को काफी समय मिला प्रचार प्रसार का, क्योंकि उनके नाम पर काफी पहले ही विचार हो चुका था। वहीं भाजपा के पुष्यमित्र का नाम अचानक सामने आया। उन्हें प्रचार के लिए कम समय मिल पाया। वहीं ये भी कहा गया कि कांग्रेस प्रत्याशी अकेले पड़ गए, जबकि भाजपा की ओर से सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव तक ने जोर लगाया। 
 
Indore Election: Before voting, know again the claims and promises of the mayor candidates, what will be the priority after winning
कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, कई नेता रहे मौजूद - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के घोषणा पत्र में शहर के विकास और नगर निगम से संबंधित कई घोषणाएं की गईं। संजय शुक्ला ने यह भी घोषणा की है कि अगर वे जीते तो अपनी ओर से शहर में पांच ओवर ब्रिज बनाएंगे। जिसमें न ही नगर निगम न ही राज्य सरकार से कोई राशि ली जाएगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र को वचन और दृष्टि पत्र नाम दिया गया।  व्यापारिक संगठनों और आम जनता को कई मामलों में सहूलियत देने के वचन लिखे गए हैं। स्मार्ट सिटी में मकान के पुनर्निर्माण की अनुमति में राहत देने, नक्शा मंजूरी आसान करने, कॉलोनियों को मेंटनेंस शुल्क से मुक्ति, संपत्ति कर में छूट देने, व्यापारियों को फ्री ट्रेड लाइसेंस सहित दिल्ली मॉडल लागू करने का वचन दिया गया है। इस वचन और दृष्टि पत्र में कॉलोनियों को वैध करना, हर वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र सहित पीली गैंग के आतंक से मुक्ति सहित कई घोषणाएं की गई हैं।

संजय शुक्ला का कहना था कि महापौर बनने पर मैं दिल्ली सरकार की योजना का अध्ययन करवाऊंगा, इसके बाद इस योजना को इंदौर में लागू करवाया जाएगा ताकि इंदौर के सरकारी स्कूलों में निजी स्कूल से ज्यादा अच्छी और बेहतर शिक्षा व्यवस्था लागू हो सके। दिल्ली की तर्ज पर सरकारी अस्पताल इतने बेहतर हो जाए कि अस्पताल में जाकर हर व्यक्ति को अपना इलाज कराने में कोई दिक्कत न हो। 
 
Indore Election: Before voting, know again the claims and promises of the mayor candidates, what will be the priority after winning
भाजपा के घोषणा पत्र का विमोचन करते सिंधिया व अन्य भाजपा नेता - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के प्रत्याशी पुष्य मित्र भार्गव का जोर ट्रैफिक में शहर को देश में नंबर वन बनाने पर भी रहा। उन्होंने शहर के चौराहों पर भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों का जीवन संवारने की बात भी कही है। भाजपा के घोषणा पत्र में लिखा है कि सभी सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाएंगे और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएंगे। जो वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान योजना से वंचित है उनका स्वास्थ्य बीमा कराएंगे। शहर की सुरक्षा के लिए रहवासी संघों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। प्रत्येक कॉलोनी के बगीचे में ओपन जिम की स्थापना करेंगे। स्मार्ट सिटी में नक्शों की फीस को व्यवहारिक करेंगे। छोटे नक्शे 24 घंटे में पास होंगे। आधुनिक तकनीक के मल्टीलेवल व मेकेनाइज्ड पार्किंग की व्यवस्था करेंगे। प्रत्येक घर में नर्मदा जल उपलब्ध कराया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं को करों में राहत देंगे। प्रधानमंत्री स्वामित्व के तहत पट्टे की जमीन पर नक्शे मंजूर कराने की व्यवस्था करेंगे। निगम में 5 से 10 हजार नए पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। ठेले वालों को नए वेंडर मार्केट में दुकानों का आवंटन करेंगे। इसके साथ ही सखी हाट बाजार का निर्माण करेंगे।

महापौर बनने के बाद पुष्यमित्र शहर के ट्रैफिक की बेहतरी के लिए काम करेंगे। शहर में सड़के बनाने में प्लानिंग और बेहतर करेंगे ताकि बनी हुई सड़कों को ड्रेनेज, वाटर लाइन के लिए खोदा न जाए। शहर की सुरक्षा के लिए हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की योजना है। 

अब कल मतदान के बाद जनता अपना फैसला ईवीएम में कैद कर देगी कि नगर सरकार की बागडोर किसके हाथ सौंपना है। इसका फैसला 17 जुलाई को सामने आएगा। तब तक सिर्फ चर्चाओं का बाजार गर्म रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed