फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: दीवाली पर भी 'धूल फांकती' रही इंदौर की जनता, कलेक्टर की सख्ती और महापौर के वादे निकले बेअसर

Fri, 24 Oct 2025 08:10 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 24 Oct 2025 08:10 AM IST
सार

Indore News: जनता खराब सड़कों और गड्ढों से त्रस्त है, जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव का दीवाली तक सड़कें ठीक करने का वादा झूठा साबित हुआ है। कलेक्टर शिवम वर्मा की बैठकों और ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देशों के बावजूद हादसों में कमी नहीं आई है। 

विज्ञापन
indore news poor road conditions spark protests as diwali deadline missed by mayor
विजय नगर में गड्ढे कई महीनों से ज्यों के त्यों हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शहर की खस्ताहाल सड़कें और उन पर हो रहे लगातार हादसे इंदौर की जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। महापौर द्वारा दीवाली से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया गया था, लेकिन त्यौहार बीत जाने के बाद भी शहर की प्रमुख सड़कें बदहाल हैं। विजय नगर, इंदौर देवास बायपास, खंडवा रोड, एमआर 10 और सुपर कारिडोर जैसे प्रमुख मार्गों पर स्थिति सबसे खराब है, जहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।


यह भी पढ़ें...
Indore News: ठंड और प्रदूषण से इंदौर में 'वायरल' विस्फोट, MYH-जिला अस्पताल में मरीजों की लाइनें

प्रशासनिक बैठकें बेअसर
शहर की सड़कों की दुर्दशा को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा कई दौर की बैठकें कर चुके हैं। पिछले सप्ताह ही उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शहर के सभी प्रमुख ब्लैक स्पाट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) को सुधारने के सख्त निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने चेतावनी दी थी कि यदि हादसे कम नहीं हुए तो संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद, जमीनी हकीकत यह है कि न तो ब्लैक स्पाट पर कोई विशेष सुधार हुआ और न ही हादसों में कोई कमी आई है।
indore news poor road conditions spark protests as diwali deadline missed by mayor
इंदौर देवास बायपास और विजय नगर क्षेत्र गड्ढों से भरा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
महापौर के वादे पर कांग्रेस का घेराव
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर अपना वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। चौकसे ने कहा कि महापौर की यह घोषणा भी "झूठी साबित" हो गई है। उन्होंने याद दिलाया कि निगम परिषद की पिछली बैठक में कांग्रेस पार्षद दल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके जवाब में महापौर ने दीवाली तक सभी सड़कों का पेंचवर्क पूरा करने का आश्वासन दिया था।

कांग्रेस ने बनवाए गड्ढों के वीडियो
चौकसे ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने गड्ढे भरने के नाम पर कुछ दिन अभियान चलाकर काम बंद कर दिया। उन्होंने कहा, "अभी भी शहर के कई मुख्य मार्ग और कॉलोनियों के अधिकांश रोड गड्ढे से भरे हुए हैं।" कांग्रेस नेता के अनुसार, दीवाली के दिन पार्टी के ब्लॉक और वार्ड स्तर के पदाधिकारियों के माध्यम से सड़कों की स्थिति की जानकारी जुटाई गई। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस द्वारा हर वार्ड में अभियान चलाकर गड्ढेदार सड़कों के फोटो और वीडियो तैयार करवाए गए हैं।

"जनता को जवाब दें महापौर"
नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि महापौर को शहर की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर सड़कें गड्ढा मुक्त क्यों नहीं हो पाईं। उन्होंने कहा कि वाहन चालक इन सड़कों पर ठीक से वाहन नहीं चला पा रहे हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। चौकसे ने निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि हकीकत यह है कि निगम की गड्ढों से मुक्ति दिलाने में कोई रुचि नहीं है, वह "गड्ढा भरने के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed