फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: सेल्फी के लिए जोखिम उठा रहे लोग, पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़, तालाब में डूबा ज्योतिष

Sun, 06 Jul 2025 09:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 06 Jul 2025 09:29 PM IST
सार

Indore News: वीकेंड पर पर्यटक क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई। साथ ही ग्राम रक्षा समिति के 100 से अधिक सदस्य भी इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Indore News: Police and Administration on High Alert at Picnic Spots After Rising Accidents
सेल्फी के लिए जोखिम उठा रहे लोग - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
रविवार को इंदौर के पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़ देखी गई, जिसमें स्टूडेंट्स की संख्या अधिक रही। पुलिस लगातार लोगों को चेतावनी देती रही, लेकिन कुछ लोग अब भी जोखिम उठाते दिखे। इंदौर के आसपास स्थित पिकनिक स्थलों पर बढ़ते हादसों को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है।


यह भी पढ़ें...
Monsoon: इंदौर पर जल्द मेहरबान होगा मानसून, चक्रवात बना रोड़ा, जानें क्या कहते हैं जुलाई में बारिश के आंकड़े

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि वीकेंड के दौरान पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। इसके साथ कलेक्टर आशीष सिंह ने तिंछा फॉल, चोरल फॉल, सीतलामाता फॉल, कजलीगढ़, मेहंदी कुण्ड, जामन्या कुण्ड जैसे 100 से अधिक एकांत और खतरनाक पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इन सब प्रयासों के बावजूद भी रविवार को कई जगह लोग एकांत में और खतरनाक जगहों पर जाते दिखे। वहीं इंदौर के पास खुड़ैल के पेडमी गांव में एक ज्योतिष वैभव (45) पुत्र जगदीश जोशी की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ यहां पहुंचा था। शाम के समय वह तालाब में कमल तोड़ने गया था। इस दौरान वह पानी में दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। रात में सर्चिंग कर उसका शव रविवार को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Indore News: Police and Administration on High Alert at Picnic Spots After Rising Accidents
तिंछा फाल में झरने की सुंदरता - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सुरक्षा इंतजाम नाकाफी, 15 से अधिक हादसे पिछले एक साल में
पिछले एक वर्ष में इन पर्यटक स्थलों पर 15 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी गई है। प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी की गई गाइडलाइनों के बावजूद सुरक्षा उपायों में कोई ठोस बदलाव नजर नहीं आ रहा। कई जगहों पर फेंसिंग और बैरिकेडिंग तक नहीं की गई है, न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। हाल ही में डबलचौकी क्षेत्र में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई थी, जो प्रशासन की लापरवाही की तरफ इशारा करती है।
Indore News: Police and Administration on High Alert at Picnic Spots After Rising Accidents
पुलिस ने कई जगह लोगों को रोका - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सेल्फी लेने के लिए रेलिंग पार करने का भी डर नहीं
कई जगह देखा गया की सेल्फी लेने के लिए लोग रेलिंग पार करने में भी नहीं डर रहे थे। जगह जगह के दृश्य सामने आए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि लोग किसी तरह पुलिस की नजर से बचकर खाई और झरनों में उतरने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को भी पुलिस ने कई जगह से लोगों को पकड़ा और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore News: Police and Administration on High Alert at Picnic Spots After Rising Accidents
चोरल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
वीकेंड पर इन क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है। साथ ही ग्राम रक्षा समिति के 100 से अधिक सदस्य भी इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। स्थानीय जानकारी रखने वाले ये सदस्य पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
Indore News: Police and Administration on High Alert at Picnic Spots After Rising Accidents
सिमरोल के आगे सैंडल गांव की नदी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
दूर दराज के क्षेत्रों में बने पर्यटक स्थलों पर भी खासी भीड़ देखी गई। जैसे सिमरोल के आगे सैंडल गांव की नदी, खंडवा रोड पर जंगलों में निकल रहे झरने और उज्जैन रोड के पर्यटक स्थलों पर भी लोगों की खासी भीड़ देखी गई। मौसम सुहाना होने से आज अधिक भीड़ रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed