फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: गोदाम, पार्किंग में चल रहे इंदौर के बड़े बाजार, हजारों जिंदगियां दांव पर, जिम्मेदार मौन

Thu, 16 Oct 2025 08:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 16 Oct 2025 08:50 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के कई प्रमुख बाजारों में नगर निगम के नियमों का घोर उल्लंघन हो रहा है, जहां गोदाम के लिए स्वीकृत बेसमेंट में अवैध रूप से दुकानें चलाई जा रही हैं। सड़क पर अवैध पार्किंग से ट्रैफिक जाम होता है और आगजनी जैसे हादसों का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
Indore News Illegal shops in Dawa Bazar dollar market basement
इंदौर के दवा बाजार में बेसमेंट में बनी दुकानें। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर के व्यस्ततम बाजारों में पार्किंग और गोदाम की जगहों पर धड़ल्ले से अवैध दुकानें चल रही हैं। कुछ समय पहले नगर निगम ने इन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की थी जो अब ठंडे बस्ते में जा चुकी है। न सिर्फ निगम के द्वारा सील की गई दुकानें फिर से खुल चुकी हैं बल्कि इन सभी जगहों पर चल रही लापरवाही पर जिम्मेदारों ने भी आंखें मूंद रखी हैं। 


यह भी पढ़ें...
Indore News: पुष्य नक्षत्र पर 178 करोड़ की गाड़ियां बिकी, दिवाली के लिए बंपर बुकिंग जारी
Indore News Illegal shops in Dawa Bazar dollar market basement
डॉलर मार्केट के बेसमेंट में चल रही दुकानें। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शहर के सबसे प्रमुख बाजारों में से एक दवा बाजार और डॉलर मार्केट में भी नगर निगम के नियमों को ताक पर रखकर सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। एक ओर जहां डॉलर मार्केट नगर निगम के कार्यालय के ठीक पास में ही संचालित हो रहा है वहीं दवा बाजार मप्र का प्रमुख दवा बाजार है जहां पर देशभर से दवाओं का कारोबार होता है। यहां पर लगातार बड़े अधिकारियों के दौरे होते हैं लेकिन किसी की भी नजर इस लापरवाही पर नहीं जाती।

सड़कों पर हो रही पार्किंग, लग रहा जाम
दवा बाजार स्थित कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में, नगर निगम ने केवल गोदाम बनाने की स्वीकृति दी थी, जहां अब अवैध रूप से दुकानें चलाई जा रही हैं। इस वजह से यहां आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क पर पार्क करने पड़ते हैं, जिससे दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ इसी तरह की स्थिति डॉलर मार्केट के बाहर भी बनी रहती है जहां लोग सड़कों पर पार्किंग करते हैं और पूरी सड़कें जाम रहती हैं। 

अव्यवस्था और हादसों का खतरा
दवा बाजार कॉम्प्लेक्स में लगभग 850 दुकानें हैं, और यहां प्रतिदिन 5,000 से अधिक लोगों का आना-जाना होता है। आलम यह है कि बेसमेंट से लेकर ऊपरी मंजिलों तक दोपहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। कई वाहन तो लोहे की कमजोर जालियों के सहारे टिका दिए जाते हैं, जिनके गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसके अलावा, दुकानों के आसपास चाय-नाश्ते के ठेले अवैध रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं, जो कि पेट्रोल से भरे वाहनों के बीच हादसों को खुला निमंत्रण दे रहा है।

फायर ब्रिगेड पहुंचने की जगह नहीं
यह स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब पता चलता है कि किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड के लिए भी इन बाजारों के अंदर पहुंचने की जगह नहीं है। न तो यहां पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही सुरक्षा गार्ड। 

बेसमेंट में दुकानें संचालित करना गैर कानूनी
इस मामले पर नगर निगम जोन 11 के जोनल अधिकारी गीतेश तिवारी ने कहा कि बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग या गोदाम के लिए किया जा सकता है, जिसकी अनुमति निगम से लेनी होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा बाजार का बेसमेंट केवल गोदाम के लिए आवंटित है और वहां दुकानें या पार्किंग चलाना गैर-कानूनी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मौके का निरीक्षण कर यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed