फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pravasi Bharatiya sammelan: ग्रेजुएशन के बत्तीस साल बाद मिले दोस्त और बनाया प्रवासी भारतीय गीत

Fri, 06 Jan 2023 03:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Jan 2023 03:48 PM IST
सार

राजीव नेमा बताते है कि गाने का सार यही है कि साधू कहता है प्रवासी से कि ‘धन कमा लिया अब लौट के घर आ जाओ’ और NRI कहता है कि ‘अब परिस्थिति लौटने की नहीं है बल्कि नॉलेज (ज्ञान) और स्किल्स (कौशल) एक्सचेंज करने की है।

विज्ञापन
Friends met after 32 years of graduation and composed a Pravasi Bharatiya song
राजीव नेमा साधु के भेष मेें - फोटो : amar ujala digital

प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने वाले दो एनआरआई दोस्तों ने भारत के दो दोस्तों के साथ मिलकर एक गाना तैयार किया है। जो प्रवासी भारतीय दिवस पर आधारित है।

इंदौर मेें चार दोस्त साथ पढ़ते थे। 32 साल पहले दो दोस्त सैन फ्रांसिस्को और ह्यूस्टन चले गए और दो दोस्त नईदिल्ली  और भोपाल चले गए। अब प्रवासी सम्मेलन के लिए मिले तो चारों ने मिलकर एक गाना तैयार किया। उसकी लांचिंग शनिवार को होगी।

इस गाने में मशहूर इंदौरी राजीव नेमा भी साधु का किरदार निभा रहे है। चारों दोस्त एसजीआईटीएस काॅलेज में इंजीनिरिंग की पढ़ाई करते थे। प्रवासी दिवस के लिए बनाया गया गीत कबीरदास के भजनों से प्रेरित है। इसमें एक साधु और एक एनआरआई की बातचीत है। गाने की शूटिंग इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में हुई हैै।

Friends met after 32 years of graduation and composed a Pravasi Bharatiya song
गीत चार दोस्तों ने मिलकर बनाया। - फोटो : amar ujala digital

राजीव नेमा बताते है कि गाने का सार यही है कि साधू कहता है प्रवासी से कि ‘धन कमा लिया अब लौट के घर आ जाओ’ और NRI कहता है कि ‘अब परिस्थिति लौटने की नहीं है बल्कि नॉलेज (ज्ञान) और स्किल्स (कौशल) एक्सचेंज करने की है।मैं जो भारत से सीखा हूँ वो दुनिया को सिखाता हूँ और जो बाक़ी दुनिया से सीखा हूँ वो भारत में आकर शेयर करता हूँ। स्थाई रूप से लौटने के बजाय हम एक दूसरे से सुख दुख बाँटते रहें और एक दूसरे के साथ ख़ुशी से रहें।

Friends met after 32 years of graduation and composed a Pravasi Bharatiya song
चारों दोस्त 32 साल बाद मिले - फोटो : amar ujala digital

गाने के बोल लौट के घर आना... है। उसे मनीष त्रिवेदी ने लिखा हैै,जबकि अनिल जाजू और अश्विन पण्डया ने गाया हैै। अभिनय में चारों दोस्त साथ नजर आ  रहे है। गाने में राजीव नेमा इंदौरी साधु के किरदार में है। वे विेदेशों में बसे भारतीयों से लौट आने का आग्रह करते हैै। गीत में विमानतल, राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री को भी फिल्माया गया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed