फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Clean City Indore: राजवाड़ा पर मना स्वच्छता के सातवें आसमान को छूने का उत्सव, हजारों लोग पहुंचे, हुई आतिशबाजी

Thu, 11 Jan 2024 11:14 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 11:14 PM IST
सार

स्वच्छता इंदौर के संस्कारों में शुमार हो चुकी है। यह सातवीं बार सरताज बनकर इंदौर ने साबित कर दिया। गुरुवार को सातवां आसमान छूने का जश्न शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर मना।

विज्ञापन
Clean City Indore: Seventh sky touching festival of cleanliness celebrated at Rajwada
इंदौर के राजवाड़ा पर इंदौर के नंबर वन बनने पर मना जश्न - फोटो : जयेश मालवीय
स्वच्छता इंदौर के संस्कारों में शुमार हो चुकी है। यह सातवीं बार सरताज बनकर इंदौर ने साबित कर दिया। गुरुवार को सातवां आसमान छूने का जश्न शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर मना। दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटे जनप्रतिनिधियों के साथ शहरवासियों ने सफाई के उत्सव की खुशियां बांटीं। 


 
Clean City Indore: Seventh sky touching festival of cleanliness celebrated at Rajwada
इंदौर को मिले अवॉर्ड के साथ शहर की जनता - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के डंका पूरे देश मे फिर बज रहा है। ये पुरस्कार सफाई मित्रों को समर्पित है। इंदौर ने सफाई में नवाचार किए हैं। ये सिलसिला इस बार भी बरकरार रहेगा। हमें आठवीं बार भी पुरस्कार लाना है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इंदौर सफाई में एक ब्रांड बन चुका है। दूसरे शहर हमारे सफाई मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं। सफाई इंदौर वासियों की आदत बन चुकी है।

 
Clean City Indore: Seventh sky touching festival of cleanliness celebrated at Rajwada
इंदौर के राजवाड़ा पर आतिशबाजी भी की गई। - फोटो : अमर उजाला
निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कहा कि जनभागीदारी ही हमारी ताकत है। जनता ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। नगर निगम की टीम ने अपना फर्ज निभाया और हम फिर से पहले नंबर पर आए। वहीं इंदौर की जनता ने कहा कि स्वच्छता का अवॉर्ड पर इंदौर का हक है। हर नागरिक सफाई में अपनी भूमिका निभा रहा है। निगम के सफाई कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाए, कम है। लोगों ने जश्न के साथ संकल्प भी लिया कि आठवीं बार भी हम सफाई में नंबर वन रहेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed