फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: कार के आगे भल्लालदेव के रथ की तरह चक्र लगाना चाहती है महिला, अफसरों से मांगी अनुमति, पढ़िए क्या है मामला

Thu, 28 Apr 2022 05:41 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 05:41 PM IST
सार

इंदौर की एक महिला ने पुलिस-प्रशासन से अजीब मांग की है। यह महिला इंदौर के ट्रैफिक से इतनी परेशान है कि अपनी कार के आगे बाहुबली फिल्म के भल्लादेव के रथ की तरह चक्र लगाना चाहती है। महिला नौकरी करती है और आठ माह की गर्भवती है। 

विज्ञापन
Indore: This woman wants to put a wheel in front of the car like Bhallaldev's chariot, sought permission from the officers, read what is the matter
अनुमति मांगने के लिए आवेदन देने पहुंची कनुप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस-प्रशासन के पास अपनी समस्याओं को लेकर कई लोग पहुंचते हैं, मगर इन दिनों एक ऐसी समस्या की चर्चा हो रही है जिसके समाधान ने अफसरों को भी हैरत में डाल दिया है। नौकरी करने वाली एक गर्भवती महिला इंदौर के अस्त-व्यस्त ट्रैफिक से इतनी परेशान हो गई कि वह आवेदन लेकर अफसरों के पास पहुंच गई। उसने मांग की है कि बाहुबली फिल्म के भल्लालदेव के रथ की तरह उसे अपनी कार के आगे चक्र लगाने की अनुमति दी जाए।

 
Indore: This woman wants to put a wheel in front of the car like Bhallaldev's chariot, sought permission from the officers, read what is the matter
कनुप्रिया सत्तन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शहर में बढ़ती हुई आबादी के साथ ही वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। शाम के बाद तो हालात और खराब हो जाते हैं। पुलिस तैनात रहती है मगर फिर भी ट्रैफिक नहीं संभल पाता। इसके चलते लोग परेशान होते हैं। ऐसी ही परेशानी से जूझ रही गर्भवती महिला कनुप्रिया सत्तन आवेदन लेकर इंदौर कमिश्नर, कलेक्टर और ट्रैफिक एसपी के पास पहुंची और पुलिस-प्रशासन से बाहुबली फिल्म में भल्लालदेव के रथ की तरह अपनी कार के आगे चक्र लगाने की अनुमति मांगी। कनुप्रिया ने अपनी कार में मोडिफिकेशन करवाने की अनुमति देने के लिए एक आवेदन दिया है। नौकरीपेशा कनुप्रिया ने पुलिस प्रसाशन को दिए आवेदन में लिखा है कि मैं  इंदौर के एयरपोर्ट क्षेत्र में रहती हूं। अपने घर से ऑफिस जाने के लिए लिए मैं अपनी कार का इस्तेमाल करती हूं। मैं अपनी कार में  मोडिफिकेशन करवाने के लिए आपसे अनुमति चाहती हूं। मेरी कार का नंबर MP09-CX3899 है। आवेदन में यह भी लिखा है कि मैं बाहुबली-1 के भल्लालदेव के रथ की तर्ज पर अपनी गाड़ी में चक्र और गाड़ी में दो बड़े हेलोजन की तरह लाइट भी लगवाना चाहती हूं।
 
Indore: This woman wants to put a wheel in front of the car like Bhallaldev's chariot, sought permission from the officers, read what is the matter
फिल्म बाहुबली में ऐसा था भल्लालदेव का रथ - फोटो : सोशल मीडिया
गाड़ी चलाना और उसमें बैठना तक सुरक्षित नहीं
कनुप्रिया ने बताया कि मैं आठ माह की गर्भवती हूं। ऐसे में मैं कई बार महसूस करती हूं कि शहर की सड़कों पर गाड़ी चलाना या उसमें बैठना भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि कई गाड़ी वाले गलत ढंग से ओवर टेक करते हैं। वहीं कई लोग कट भी मारते हैं। इसमें ऑटो रिक्शा, लोडिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट शामिल है। इतना ही नहीं घर लौटे वक्त शहर की सड़कों पर लोग अपर देकर गाड़ी चलते हैं जिससे बहुत परेशानी होती है। ऐसी हालत में घर बैठना ही एकमात्र उपाय बचता है। लेकिन ये सही उपाय नहीं है। इसलिए मैं ये सोचती हूं कि इंदौरवासियों को ट्रैफिक रूल्स सिखाने या समझाने से बेहतर है मैं खुद को सुरक्षित रखने के उपाय करूं। मैं अपनी गाड़ी में भल्लालदेव के रथ की तरह चक्र लगवाना चाहती हूं। दो बड़ी हैलोजन लाइट भी। ये इसलिए क्योंकि मुंह पर लाइट पड़ने पर मैं उनका इस्तेमाल कर सड़क देख सकूं और चक्रों की वजह से मेरी गाड़ी से लोग खुद ही दूरी बना लें और इंदौर की सड़कों पर होने वाली अव्यवस्थाओं के बावजूद मैं गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित आवागमन कर सकूं। अतः निवेदन है की अनुमति देने की कृपा करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed