फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: मप्र ऑटो शो-2022 शुरू, मंत्री दत्तीगांव बोले-मप्र में अच्छी है जीडीपी ग्रोथ, ऑटो शो से मिलेगा युवाओं को रोजगार

Thu, 28 Apr 2022 06:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 06:59 PM IST
सार

मप्र ऑटो शो 2022 गुरुवार को इंदौर में शुरू हुआ। मंत्री राज्यवर्धन दत्तीगांव व तुलसी सिलावट ने शुभारंभ किया। कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें शामिल होंगे। देशभर की करीब सौ से अधिक कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं। 

विज्ञापन
Indore: MP Auto Show-2022 started, Minister Dattigaon said – GDP growth is good in MP, youth will get employment from auto show
एमपी ऑटो शो 2022 का शुभारंभ करते मंत्री सिलावट व दत्तीगांव - फोटो : सोशल मीडिया
ऑटो इंडस्ट्रीज़ को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जा रहे मप्र ऑटो शो 2022 का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। सुबह 11  बजे मंत्री राज्यवर्धन दत्तीगांव और तुलसीराम सिलावट ने उद्घाटन किया। मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि यह ऑटो शो युवाओं को रोजगार देने में सहायक होगा। युवा खासकर इंजीनियर, स्टार्टअप्स, उद्यमी इसके लिए आगे आएं। इसमें देशभर के इन्वेस्टर्स को आमंत्रित किया गया है। जनवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। पहले यह समिट नवंबर में होने वाली थी। 

Indore: MP Auto Show-2022 started, Minister Dattigaon said – GDP growth is good in MP, youth will get employment from auto show
ऑटो शो के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि - फोटो : सोशल मीडिया

मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि देश की सौ कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं। मप्र इस क्षेत्र में लीडर बनकर उभरेगा। मप्र में जीडीपी ग्रोथ काफी अच्छी है। शुक्रवार को इस शो में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी आएंगे। उन्होंने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को यहां आने के लिए बेहतर अवसर और सुविधा देंगे। हम उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। उनकी जो भी जरूरत होगी वह मध्य प्रदेश सरकार पूरा करेगी। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इस ऑटो शो का प्रभाव राष्ट्र स्तर पर होगा। इंदौर ने जो किया है वह अद्भुत ही किया है और इस क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेहतर आयाम दिए जा रहे हैं। 
Indore: MP Auto Show-2022 started, Minister Dattigaon said – GDP growth is good in MP, youth will get employment from auto show
ऑटो शो के लिए इस तरह सजा है स्थल - फोटो : सोशल मीडिया
उद्घाटन समारोह के दौरान ऑटोमोबाइल क्षेत्र में निवेश के बारे में दत्तीगांव ने कहा कि करीब 1500 करोड़ का हम लोग निर्यात कर रहे हैं। करीब दो लाख का हम लोगों को इस क्षेत्र में रोजगार दे रहे हैं। इस तरह करीब 20 बिलियन डॉलर का निवेश इस क्षेत्र में हो रहा है। हमने 4500 एकड़ जमीन ले रखी है, जिसमें से नेट्रिक्स (नेशनल ऑटोमोबाइल टेस्टिंग ट्रैक्स) के टेस्टिंग ट्रैक के लिए है, जो पीथमपुर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: MP Auto Show-2022 started, Minister Dattigaon said – GDP growth is good in MP, youth will get employment from auto show
संबोधित करते हुए मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव - फोटो : सोशल मीडिया
यह एशिया का सर्वसुविधायुक्त सबसे बड़ा और दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा टेस्टिंग ट्रैक है। ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग कंपनियों के लिए भी मध्य प्रदेश में आने का यह एक अच्छा मौका है। प्रदेश के मंडीदीप में भी हमारे पास अच्छी सुविधाएं है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर प्रदेश में जल्द ही नई नीति बनाई जाएगी। भविष्य में जीरो कार्बन रैटिंग को देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण होगा। ईवी के टायर, बैटरी सहित सभी कुछ अलग तरीके के होंगे। 
विज्ञापन
Indore: MP Auto Show-2022 started, Minister Dattigaon said – GDP growth is good in MP, youth will get employment from auto show
ऑटो शो के लिए जारी किया गया पेंफलेट - फोटो : सोशल मीडिया

सुपर कारों की होगी रेस
बता दें कि प्रदेश के पहले ऑटो एक्सपो के दौरान हर दिन सुपर कारों की रेस भी होगी और आयोजन स्थल पर महंगी गाड़ियों की चमक के साथ सराफा चौपाटी के व्यंजनों की महक भी बिखरती नजर आएगी। एक्सपो में 200 से ज्यादा ऑटो मोबाइल उद्योगों की भागीदारी की उम्मीद की जा रही है। एयरपोर्ट के नजदीक सुपर कोरिडोर पर एक्सपो के लिए वातानूकुलित डोम तैयार कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर उद्योग मंत्री व उद्योग जगत के बड़े नाम यहां पर आकर बैठक करेंगे और मप्र की उद्योग नीति व निवेश प्रोत्साहन पर बात होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed