फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: शहर में आए पूर्व सीएम कमलनाथ, कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, खरगोन घटना पर बोले-समाज को बांटने का प्रयास कर रही भाजपा

Mon, 18 Apr 2022 04:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 04:47 PM IST
सार

मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ रविवार देर शाम को इंदौर पहुंचे। उन्होंने शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के घर पहुंचकर मुलाकात की। टंटू शर्मा के घर भी पहुंचे। पंकज संघवी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Indore: Former CM Kamal Nath came to the city, met Congress leaders, said on Khargone incident - BJP trying to divide the society
इंदौर आगमन पर कमलनाथ को भी होना पड़ा धक्कामुक्की का शिकार - फोटो : सोशल मीडिया
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रविवार देर शाम को इंदौर पहुंचे। निजी यात्रा पर आए कमलनाथ अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। हालांकि कमलनाथ की इस यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने अनुशासन नहीं रखा और आपस में ही लड़ने लगे। एसएएफ के जवान से भी उलझ गए।
Indore: Former CM Kamal Nath came to the city, met Congress leaders, said on Khargone incident - BJP trying to divide the society
कांग्रेस नेता टंटू शर्मा के घर पहुंचे कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को कमलनाथ इंदौर पहुंचे थे। शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की तबीयत खऱाब होने पर उनका हाल जानने उनके घर पहुंचे। कमलनाथ घर के अंदर गए ही थे कि बाहर कांग्रेसियों में विवाद हो गया। कुछ महिला नेत्रियों से भी धक्कामुक्की हुई। विनय बाकलीवाल के घर के बाहर 150 से 200 कांग्रेसी जुटे हुए थे, जिन्होंने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। बाकलीवाल से मुलाकात कर नाथ ने तबीयत के बारे में पूछा। उनकी माताजी और परिवार के अन्य लोगों से भी मिले। कमलनाथ के इस कार्यक्रम की रूपरेखा पहले ही तय हो गई थी। दो दिन पहले बाकलीवाल के घर बैठक भी हुई थी। इसमें तय किया था कि कमलनाथ के घर आने पर सिर्फ वे और बाकलीवाल ही कमरे में बैठ बात करेंगे। घर के बाहर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दूसरे नेताओं को दी गई। विवाद का कारण यही रहा कि जब कमलनाथ पहुंचे तो दूसरे नेता भी कमरे में जाने लगे, जिनको गार्ड ने रोक दिया। इस पर धक्कामुक्की हुई। एसएएफ के जवान से देवेंद्र यादव की धक्कामुक्की हुई। बताया गया कि देवेंद्र यादव के पास छड़ी थी जिसे जवान ने छीन लिया, जिसके चलते माहौल गर्माया। यादव ने कहा कि दुर्घटना में पैर में चोट आई थी जिसके बाद छड़ी का सहारा लेकर चलते हैं। इसे जवान ने छीन लिया। 
Indore: Former CM Kamal Nath came to the city, met Congress leaders, said on Khargone incident - BJP trying to divide the society
कांग्रेस नेता की जवान से हुई नोंकझोंक - फोटो : सोशल मीडिया

टंटू शर्मा के घर पहुंचकर व्यक्त की संवेदना
बाकलीवाल के घर से निकलकर कमलनाथ कांग्रेस नेता टंटू शर्मा के घर पहुंचे और पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कमलनाथ ने कहा कि अभी कुछ महीनों पहले ही तो मैं तुम्हारे पिताजी को शादी की 50वीं सालगिरह की बधाई देने आया था और आज इस तरह आना पड़ा। उन्होंने टंटू के सिर पर हाथ रखते हुए और अपना पर्सनल मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि जीवन में कभी भी पिताजी की कमी महसूस हो और कुछ जरूरत हो तो किसी भी समय मुझे फोन लगा लेना। बाद में वे कांग्रेस नेता पंकज संघवी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि हाल ही में जो घटनाएं हुई हैं, वे हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ है क्योंकि हमारी संस्कृति जोड़ने की है। भाजपा समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। मैंने अभी खरगोन आईजी से बात की है। उन्हें कहा है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति व्यवस्था क़ायम हो। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि हम जल्द से जल्द शांति व्यवस्था बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक सज्जन सिंह वर्मा, विशाल पटेल, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना जायसवाल, राजेश चौकसे, नरेंद्र सलूजा, शेख अलीम, अभय वर्मा और मोती सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed