फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: भाजपा प्रत्याशी भार्गव ने कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला के पिता से लिया जीत का आशीर्वाद, कहा- मुकाबला पोते और बेटे में है

Thu, 16 Jun 2022 02:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 02:55 PM IST
सार

इंदौर महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव चुनावी रंग में रंगे नजर आने लगे हैं। नाम की घोषणा के बाद से ही उन्होंने जनसंपर्क बढ़ा दिया है। बुधवार को वे ई-रिक्शा में सवार नजर आए तो वहीं भाजपा के कई नेताओं से भी मुलाकात की। भार्गव 18 जून को नामांकन दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन
Indore: BJP candidate Bhargava took blessings of victory from Congress candidate Shukla's father, said- the contest is between grandson and son
इंदौर भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के पिता से जीत का आशीर्वाद लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव चुनावी रंग में रंगे नजर आने लगे हैं। नाम की घोषणा के बाद से ही उन्होंने जनसंपर्क बढ़ा दिया है। बुधवार को वे ई-रिक्शा में सवार नजर आए तो वहीं भाजपा के कई नेताओं से भी मुलाकात की। भार्गव 18 जून को नामांकन दाखिल करेंगे। 

Indore: BJP candidate Bhargava took blessings of victory from Congress candidate Shukla's father, said- the contest is between grandson and son
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से आशीष लेने पहुंचे भार्गव - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के पिता और  वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे। शुक्ला ने भी गर्मजोशी से भार्गव का स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के बेटे सागर ने भी स्वागत किया। पुष्यमित्र ने बड़े भैया यानी विष्णुप्रसाद शुक्ला से जीत का आशीर्वाद लिया। 
Indore: BJP candidate Bhargava took blessings of victory from Congress candidate Shukla's father, said- the contest is between grandson and son
भार्गव भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के परिवार से मिलने पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
भार्गव ने बड़े भैया से कहा कि मैं आपके पोते जैसा ही हूं। इस बार के चुनाव में पोते व बेटे में मुकाबला है। पुष्यमित्र भार्गव ने उनसे कहा कि आपका आशीर्वाद बनाए रखना जैसा कि आप पहले भी रखते आए हैं। जब उन्होंने कहा कि बाबूजी, मुझे जीत का आशीर्वाद दीजिए, इस पर विष्णुप्रसाद शुक्ला बोले कि विचारों की जीत होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: BJP candidate Bhargava took blessings of victory from Congress candidate Shukla's father, said- the contest is between grandson and son
पुष्यमित्र भार्गव ने वरिष्ठ भाजपा नेता मधु वर्मा से भी मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार दोपहर में अधिकृत तौर पर भाजपा का महापौर प्रत्याशी घोषित होते ही पुष्यमित्र भार्गव राजनीतिक रंग में नजर आए। अतिरिक्त महाअधिवक्ता पद से इस्तीफा देते ही कोर्ट में वकीलों ने बधाई दी। यहां से वे मंझे हुए राजनेता की तरह ई-रिक्शा से रवाना हुए। रणजीत हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद महूनाका चौराहे पर स्थापित लक्ष्मण सिंह गौड़ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
 
विज्ञापन
Indore: BJP candidate Bhargava took blessings of victory from Congress candidate Shukla's father, said- the contest is between grandson and son
बुधवार को भार्गव ने ई-रिक्शा की सवारी की। - फोटो : सोशल मीडिया
शाम को भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां कोर कमेटी की बैठक से पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की। उनके घर में भी जश्न का माहौल रहा। बधाइयों का दौर चलता रहा। विधायक रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे सहित कई नेताओं से घर जाकर भी मुलाकात की। एबीवीपी के समय से जुड़े कई कार्यकर्ता भी उनसे मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed