मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को छतरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सागर कमिश्रर ने छतरपुर जिले में अधिकारियों की कमी होने के कारण दमोह एवं सागर जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात किया है। दमोह के अपर कलेक्टर एनआर गौड़ को हवाई अड्डे पर तैनात किया गया है। हटा एसडीएम अभिषेक ठाकुर को हेलीपेड रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है, एसडीएम राहतगढ़ देवेन्द्र प्रताप सिंह को बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के मुख्य प्रवेश क्रमांक गेट 1 पर तैनात किया गया है।
2 of 3
बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में होगा कार्यक्रम।
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम बंडा प्रकाश नायक को वीआईपी प्रवेश द्वार पर तैनात किया गया है। तहसीदार बंडा संजय दुबे को लोकार्पण स्थल एवं कन्या पूजन स्थल पर तैनात किया गया है। डिप्टी कलेक्टर दमोह अविनाश रावत को दर्शक दीर्घा महिला में तैनात किया गया है। इसके अलावा छतरपुर जिले के सभी अधिकारियों को विभिन्न जगहों पर तैनात किया गया है। ग्राम कदारी में एसडीएम विनय द्विवेदी और उपसंचालक कृषि मनोज कश्यप के अलावा एसीओ चन्द्रसेन सिंह, राजनगर सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी की ड्यूटी लगाई गई है। छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने आदेश जारी कर इन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
3 of 3
स्टेडियम के चप्पे-चप्पे पर तैनात है सुरक्षा बल।
- फोटो : अमर उजाला
छावनी में हुआ तब्दील कदारी ग्राम
जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत कदारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचू रजक के घर जाएंगे। यहां सुरक्षा की दृष्टि से भोपाल से आई टीम कदारी के चप्पे-चप्पे में तैनात की गई है, सुरक्षा बलों ने ग्राम को छावनी में बदल दिया है। वहीं, ग्रामीण मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यक्रम
सुबह 11.45 बजे छतरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेशम् कार्यक्रम में शामिल होंगे
दोपहर 1.45 बजे छतरपुर के ग्राम कदारी पहुंचकर पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगे
दोपहर 3.30 बजे भोपाल के लिए वापसी करेंगे