अपने बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाने वाला पन्ना एक बार फिर 26.11 कैरेट के बेशकीमती हीरे के चलते चर्चा में हैं। जिले के एक मध्यमवर्गीय कारोबारी को जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। फिलहाल हीरे को कार्यालय में जमा करा दिया गया है। 24 फरवरी को हीरे की नीलामी होगी।
2 of 4
पन्ना जिले की खदान में मिला 26.11 कैरेट का हीरा
- फोटो : अमर उजाला
पन्ना जिले के नगर किशोरगंज मोहल्ला के निवासी सुशील शुक्ला की किस्मत इस हीरे ने बदल दी है। वह बीते 20 सालों से पन्ना की धरती में हीरा खोज रहे थे, लंबे समय से वो उथली हीरा खदानों में मेहनत कर रहे थे, जिसकी खोज सोमवार को पूरी हुई। उन्हें 26.11 कैरेट का बहुमूल्य रत्न हीरा मिला है। उन्होंने 27 जनवरी को हीरा कार्यालय से कृष्ण कल्याणपुर की उथली हीरा खदान का पट्टा जारी करवाया था, जहां वो अपने पांच साथियों के साथ मिलकर खदान में हीरा ढूंढने का काम कर रहे थे।
3 of 4
हीरा कार्यालय में जमा कराने पहुंचे कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मिले 26.11 कैरेट के बेशकीमती हीरे को जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया। हीरा पाकर सुशील शुक्ला और उनके साथियों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने तुरंत हीरा कार्यालय जाकर हीरा जमा कर दिया। व्यापारी ने कहा कि हीरे से मिलने वाले पैसों का उपयोग वह बिजनेस और अपने परिवार पर खर्च करेगा। साथ ही सुख सुविधाओं को जुटाएगा। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी।
4 of 4
हीरा कारोबारी ने 27 जनवरी को पट्टा लिया था
- फोटो : अमर उजाला
हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि पन्ना जिले में मिलने वाले बड़े हीरों में से यह चौथा बड़ा हीरा है। इसके पहले 1961 में सबसे बड़ा 44.33 कैरेट का हीरा मिला था। उसके बाद 2018 में 42.29 एवं 2019 में 29.46 कैरेट का हीरा मिला था। उसके बाद यह चौथा सबसे बड़ा हीरा है, जो 26.11 कैरेट का है। इस हीरे की अनुमानित कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।