{"_id":"6399ba6359fc153e2b348740","slug":"in-cm-shivraj-khargone-deo-and-cmo-suspended","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवराज ने अब मंच से खरगोन के डीईओ और भीकनगांव के सीएमओ को सस्पेंड किया, बोले- जनता ही मेरी भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवराज ने अब मंच से खरगोन के डीईओ और भीकनगांव के सीएमओ को सस्पेंड किया, बोले- जनता ही मेरी भगवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:28 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आक्रामक अंदाज में जन सेवा अभियान जारी है। बुधवार को उन्होंने खरगोन में मंच से ही जिला शिक्षा अधिकारी और भीकनगांव के सीएमओ को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
1 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खरगोन में आयोजित जन सेवा अभियान कार्यक्रम में पहुंचे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आक्रामक अंदाज जारी है। वे इसी अंदाज में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। बुधवार को वे खरगोन में थे। शिकायतों के आधार पर उन्होंने मंच से ही खरगोन के जिला शिक्षा अधिकारी और भीकनगांव के सीएमओ को निलंबित कर दिया।
खरगोन में आयोजित जन सेवा अभियान कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि भीकनगांव में पैसे अध्यक्ष और सीएमओ को निकालने थे। सीएमओ ने अकेले ही निकाल लिए। मैं उन्हें सस्पेंड करता हूं। गड़बड़ नहीं चलेगी, इनकी जांच भी की जाएगी। इसके बाद उन्होंने खरगोन के जिला शिक्षा अधिकारी केके डोंगरे को निलंबित किया। डोंगरे के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। बताया जाता है कि पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन समेत कई लोगों ने डोंगरे की शिकायत की थी।
2 of 3
शिवराज ने कहा कि अपना खरगोन सचमुच में बहुत अद्भुत शहर है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने खरगोन में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में भाग लिया। कृषि मंत्री कमल पटेल और वन मंत्री कुंवर विजय शाह भी उनके साथ विविध कार्यक्रमों में मौजूद रहे। शिवराज ने खरगोन में स्वसहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार उत्पादों, वनोपज आधारित उत्पादों सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी के साथ स्वीकृति-पत्र वितरण भी किया। खरगोन की ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।
खरगोन में अशांति फैलाने वालों को छोड़ेंगे नहीं
शिवराज ने कहा कि जब खरगोन को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया था, तब भी मैं खरगोन की जनता से जुड़ा था। हमारा प्रदेश शांति का टापू है। गुंडागर्दी, अशांति फैलाने वालों को मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। खरगोन में कोई गड़बड़ न हो, शांति बनी रहे, इसलिए विशेष सशस्त्र बल की तैनाती यहां की जाएगी। एक अतिरिक्त थाने की जरूरत बताई गई है, मैं उसे मंजूर करता हूं।
3 of 3
सीएम शिवराज ने मंच से ही दो अफसरों को सस्पेेंड कर दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
अद्भुत शहर है खरगोन
शिवराज ने कहा कि अपना खरगोन सचमुच में बहुत अद्भुत शहर है। यहां नवग्रह का ऐसा मंदिर है, जहां सूर्य की किरणें सबसे पहले पड़ती हैं। मैं खरगोन, इंदौर, निमाड़, मालवा के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा। निमाड़ उत्सव इस साल भी महेश्वर में धूमधाम से मनाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।