छिंदवाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव: कमलनाथ बने यजमान, लाइट एंड साउंड शो में अमिताभ की आवाज में हनुमान चालीसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 04:51 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। छिंदवाड़ा में मुख्य कार्यक्रम सिमरिया के हनुमान मंदिर में बजरंगबली की 101 फीट ऊंची प्रतिमा पर आयोजित किया जाएगा। कमलनाथ ने सुबह 9:00 बजे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और संध्या कार्यक्रमों में दोबारा शामिल होंगे।
विज्ञापन
