ग्वालियर जिले के डबरा विधानसभा क्षेत्र के इटायल गांव में बंदूक की गोलियों से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आधा सैकड़ा से अधिक रायफलधारी तालाब में रखी मटकी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस दौरान फायरिंग के बिल्कुल नजदीक दर्जनों लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
Gwalior: गूंज उठा चंबल... जब चलीं तड़ातड़ गोलियां, कोई लाया राइफल तो किसी ने चलाई पिस्तौल; जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:53 PM IST
सार
Gwalior News: डबरा एसडीएम सौरभ कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आयोजन कराने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

