फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gwalior: सिंधिया घराने की राजमाता को श्रद्धांजलि देने ग्वालियर आए CM भजनलाल, शिवराज-उमाभारती भी पहुंचे महल

Sun, 26 May 2024 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 08:40 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवीराजे सिंधिया का गत दिनों निधन हो गया था। रविवार को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
Gwalior: CM Bhajanlal, Shivraj and Umabharti came to pay tribute to the queen mother of Scindia family.
ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करने पहुंचे राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवीराजे सिंधिया का गत दिनों निधन हो गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले तमाम नेता ग्वालियर स्थित महल में पहुंच रहे हैं। रविवार को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है। 


 
Gwalior: CM Bhajanlal, Shivraj and Umabharti came to pay tribute to the queen mother of Scindia family.
पूर्व सीएम उमा भारती को महल में ले जाते ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार दोपहर के समय सिंधिया आवास जय विलास पैलेस में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे। उन्हें राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उनके साथ राजस्थान के कई नेता मौजूद थे। वहीं रविवार को ही मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी महल पहुंचीं। उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया हाथ पकड़कर भीतर ले गए। उन्होंने भी सिंधिया से अकेले में चर्चा की है।

 
Gwalior: CM Bhajanlal, Shivraj and Umabharti came to pay tribute to the queen mother of Scindia family.
राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रविवार को ग्वालियर पहुंचे। उनके साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट भी थे। शिवराज ने कहा कि मैं आज ग्वालियर राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धासुमन अर्पित करने आया हूं। उनकी सादगी, सहजता, सरलता, उनके स्नेह और वात्सल्य का परिणाम है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी देश के एक सफलतम नेता हैं और देश के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही शिवराज प्रख्यात मूर्तिकार प्रभात राय के निधन और भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा के बड़े भाई के निधन पर उनके यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed