फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guna News: गैंगरेप के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, छात्राओं की मांग- फांसी पर चढ़ाओ, टीआई को हटाया

Sun, 30 Oct 2022 03:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 30 Oct 2022 03:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गुना में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। उसने आरोपियों के घरों में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। गुना में सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
MP News: Bulldozers ran at the houses of 15-year-old girl accused of gang-rape
गुना में गैंगरेप के आरोपियों के घर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला

गुना के चाचौड़ा में 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के बाद लोगों में आक्रोश है। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के लिए फांसी मांगी है। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने तीन आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी आरोपियों के मकान पर पहुंचे, जहां पर एक दिन का नोटिस देने के बाद तत्काल उस पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान शहर की भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए।



पुलिस ने इस मामले में अब तक नौ लोगों को आरोपी बनाया है। पहले छह आरोपी थे, जिनमें तीन बढ़ाए गए हैं। इनके खिलाफ धारा 363, 366A, 376B , 376D, 120B, 34, 3/4,11/12,26/18 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लापरवाही के आरोप में चाचौड़ा टीआई रवि गुप्ता को हटाया गया। बलवीर सिंह गौर को नया टीआई बनाया गया है।  
 

MP News: Bulldozers ran at the houses of 15-year-old girl accused of gang-rape
गुना में आरोपियों के घर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता बेहोश मिली थी
शनिवार को 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता झाड़ियों में बेहोश अवस्था में मिली थी। स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आरोपियों के मकानों को गिराने की मांग की गई थी। पूरे मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अब तक पकड़ से बाहर है। 

 
MP News: Bulldozers ran at the houses of 15-year-old girl accused of gang-rape
गुना में महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं और महिलाओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
रात को घर से निकलने में लगता है डर

रविवार को बड़ी संख्या में स्कूल की छात्राओं और महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन कर शहर में आए दिन होने वाली छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सुरक्षा की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि कोचिंग और स्कूल से निकलने पर उनके साथ छेड़छाड़ होती है। बदमाश उनकी स्कूटी में कट मारकर गिरा देते हैं। छात्राओं और महिलाओं ने एसडीएम ऑफिस और थाने तक पहुंच कर विरोध जताया। उनका कहना है कि शाम 7:00 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल है क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को उनकी सुरक्षा का काफी डर रहता है। जिले में गुंडाराज चरम पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed