फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीवा में रोजगार दिवस: मुख्यमंत्री ने कहा- हर साल एक लाख से ज्यादा को बैंक से लोन देंगे, इसकी गारंटी मैं स्वयं लूंगा

Wed, 30 Mar 2022 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 05:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार दोपहर रीवा पहुंचे। यहां एसएएफ मैदान में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में वे शामिल हुए। उन्होंने शुभारंभ पर कहा कि आज तीन लाख 37 हजार लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। सीएम ने रीवा में 580 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
 
विज्ञापन
Employment Day in Rewa: Chief Minister said - I will give a loan to more than one lakh every year from the bank, I will myself guarantee it
एसएएफ मैदान में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम शिवराज। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार दोपहर रीवा पहुंचे। यहां एसएएफ मैदान में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में वे शामिल हुए। उन्होंने शुभारंभ पर कहा कि आज तीन लाख 37 हजार लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। सीएम ने रीवा में 580 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

Employment Day in Rewa: Chief Minister said - I will give a loan to more than one lakh every year from the bank, I will myself guarantee it
रीवा में रोजगार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बेटियों से भेंट की व उन्हें उपहार दिए। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर साल एक लाख से ज्यादा को बैंक से लोन दिया जाएगा। इसकी गारंटी मुख्यमंत्री स्वयं लेंगे। हर साल एक लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। मध्य प्रदेश में हर महीने रोजगार दिवस मनाया जा रहा है। जनवरी में पांच लाख 26 हजार, फरवरी में पांच लाख चार लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा है। पुलिस में भी भर्तियां की जा रही है। पुलिस की भर्ती में 50 प्रतिशत दौड़ भाग वालों को नौकरी दी जाएगी।

Employment Day in Rewa: Chief Minister said - I will give a loan to more than one lakh every year from the bank, I will myself guarantee it
सीएम ने रीवा में 580 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली के बाद उद्योग में भी हम इस राज्य को नंबर वन बनाएंगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हम हिंदी में करवा रहे हैं। रोजगार में और पढ़ाई में कोई पीछे न रहे इसलिए दोनों तरफ ध्यान दिया जा रहा है। मेधावी योजना के तहत बच्चों की फीस भी सरकार भरवाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Employment Day in Rewa: Chief Minister said - I will give a loan to more than one lakh every year from the bank, I will myself guarantee it
कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को चेक प्रदान किए गए। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि विंध्य के गेहूं को हम पूरी दुनिया में भेजने की कोशिश करेंगे। जो फुटपाथ में लगे हैं उन्हें भी सस्ते दर पर लोन दिया जाएगा। दस हजार तक लोन बिना ब्याज के दिया जा रहा है। यह राशि लौटाने पर आगे और रुपया ब्याज पर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में गौरव उत्सव मनाना। उन्होंने कहा कि हर महीने गरीबों को फ्री राशन दिया जाएगा। जिससे कोई भूखा न सोए। इसी के साथ हर साल दस लाख लोगों को मकान दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को चेक प्रदान किए गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed