फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद-उल-फितर 2022: मध्य प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया जश्न, अमन की मांगी दुआ, गले मिलकर दी मुबारकबाद

Tue, 03 May 2022 02:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 03 May 2022 02:44 PM IST
सार

ईद-उल-फितर 2022: मध्य प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया जश्न, अमन की मांगी दुआ, गले मिलकर दी मुबारकबाद

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2022: Celebration celebrated peacefully in MP, praying for peace, hugging and congratulating
मध्य प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के सभी जिलो में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का जश्न मनाया जा रहा है। रोजेदारों ने सुबह ईद की नमाज़ अदा की और फिर गले लगकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के साथ ही प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

Eid-ul-Fitr 2022: Celebration celebrated peacefully in MP, praying for peace, hugging and congratulating
भोपाल का ईदगाह मैदान। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के ईदगाह मैदान पर बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा करने पहुंचे। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज़ अदा की और वतन की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। राजधानी भोपाल में ईद की पहली नमाज़ ईदगाह मैदान में अदा की गई। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुनी है। यहां मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। नफरतों के लिए यहां न कभी जगह थी और न भविष्य में कभी होगी। कोरोना महामारी के कारण दो साल से मुस्लिम घरों में ही ईद की नमाज अदा कर रहे थे। दो साल बाद अब लोगों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। वहीं, जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
Eid-ul-Fitr 2022: Celebration celebrated peacefully in MP, praying for peace, hugging and congratulating
रानीताल ईदगाह में नमाज़ अदा कर आते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला
जबलपुर के रानीताल ईदगाह में नमाज़ अदा की गई, मध्य प्रदेश के मुफ़्ती ए आजम मौलाना हजरत मोहम्मद हामिद सिद्धकी ने यहां नमाज़ कराई। बड़ी संख्या में रोजेदार ईदगाह में नमाद अदा करने पहुंचे थे। ईद के मौके पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी,एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना ईद की शुभकामनाएं देने पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2022: Celebration celebrated peacefully in MP, praying for peace, hugging and congratulating
सतना में ईद की नमाज। - फोटो : अमर उजाला
सतना में  धूमधाम से ईद का जश्न  मनाया जा रहा है। सुबह सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज़ अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिहाज से  पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मस्जिद पहुंचकर ईद की शुभकामनाएं दीं। 
 
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2022: Celebration celebrated peacefully in MP, praying for peace, hugging and congratulating
इंदौर में नमाज़ अदा करने जुटे नमाजी। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में भी शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज़ अदा की गई और जश्न मनाया गया। दो सालों बाद सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा करने पहुंचे लोग काफी खुश दिखे। किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बनें इसलिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बाजारों में ईद की खरीदारी भी जोर-शोर से की गई। ईद की नमाज के लिए शहरकाजी को 50 वर्ष से चली आ रही परंपरानुसार राजमोहल्ला स्थित निवास से लेकर सदर बाजार लाया गया। शहरकाजी डा. मोहम्मद इशरत अली ने बताया कि समाजजनों में ईद को लेकर खासा उत्साह है। ईद का उल्लास सभी ओर देखा जा रहा है। मस्जिद सदर बाजार में सुबह 6:20 बजे और मस्जिद गफूरखा की बजरिया में सुबह 6:30 बजे नमाज़ अदा की गई। इसके अलावा जामा मस्जिद बड़वाली चौकी पर सुबह 9 बजे, मस्जिद सदर बाजार में सुबह नौ बजे नमाज पढ़ी गई। वहीं, मस्जिद उंटखाना मोती तबेला में सुबह 8:30 बजे, मस्जिद बाणगंगा कब्रिस्तान में सुबह 9:30 बजे बड़ी मस्जिद जूना रिसाला में सुबह 9:30 बजे नमाज पढ़ी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed