फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mass Suicide: पत्नी, बेटा-बेटी घर में फंदे से लटके मिले, काम से लौटा पति नजारा देख बिफर पड़ा; हाथ-पैर बंधे थे

Sat, 14 Jun 2025 11:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 14 Jun 2025 11:28 PM IST
सार

Dindori Crime News: डिंडौरी जिले में मां, बेटी और बेटे के शव घर में फांसी पर लटके मिले। दोनों बच्चों के हाथ-पैर बंधे होने की बात सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
MP Mass Suicide News: Mother 2 children found hanging in Dindori home
मां और दोनों बच्चे फांसी के फंदे पर लटके मिले। - फोटो : Dindori crime news

डिंडौरी जिले के मेहदवानी थाना क्षेत्र के कुम्हारिन टोला गांव के एक घर में मां, बेटी और बेटे के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। पिता बाजार से घर लौटा तो उसने शव फंदे पर लटके देखे तो उसका कलेजा फट गया। चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। उसने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 



ये भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें, MBBS छात्र की विदाई में उमड़ा सैलाब; टीना डाबी भी रोईं; विमान हादसे का दर्द

MP Mass Suicide News: Mother 2 children found hanging in Dindori home
घर के बाहर बैठी महिलाएं। - फोटो : Dindori crime news

पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि कुम्हारिन टोला गांव में राजेंद्र प्रजापति अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह चाट-फुल्की का ठेला चलाते हैं। उसकी पत्नी मधु की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार को राजेंद्र प्रतिदिन की तरह ठेला लगाने चौराहे पर गए थे। पत्नी मधु प्रजापति भी शाम करीब 6 बजे तक उसके साथ थी। इसके बाद वह घर आ गई। रात करीब 8 बजे राजेंद्र घर लौटे तो टीवी चल रही थी, वह अंदर पहुंचे तो एक कमरे में पत्नी मधु (35), बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) पंखे से फंदे पर लटके हुए थे। उन्होंने तुरंत तीनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद राजेंद्र ने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मेहदवानी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

MP Mass Suicide News: Mother 2 children found hanging in Dindori home
राजेंद्र का बुरा हाल। - फोटो : Dindori crime news

अकेले बचे राजेंद्र का बुरा हाल 
राजेंद्र प्रजापति ने बिलखते हुए बताया कि मधु से उसकी शादी 2011 में एक सम्मेलन में हुई थी। वह मानसिक रूप से बीमार थी, साथ ही कुछ दिन से नींद नहीं आने की शिकायत कर रही थी। उसका इलाज भी कराया, लेकिन उसे कोई आराम नहीं मिल रहा था। कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कुछ कर सकती है। पत्नी और बच्चों की मौत के बाद राजेंद्र का बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: व्रत का बहाना, पति की हत्या के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना, जेल में मिल रहा यह सब; हालत कैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Mass Suicide News: Mother 2 children found hanging in Dindori home
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : Dindori crime news

क्या बच्चों को मारकर मां फंदे पर झूली? 
पुलिस तीनों की मौत को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। लेकिन, कहा जा रहा है कि बच्चों की उम्र इतनी नहीं थी कि उन्हें जबरन फांसी पर लटकाया जा सके। ऐसे में संभव है उन्हें पहले कोई नशीला पदार्थ दिया गया हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि फंदे पर लटके दोनों बच्चों के हाथ बंधे थे। ऐसे में एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि मां मधु ने हाथ-पैर बांधकर बच्चों को फंटे पर लटका दिया हो।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
तीन मौतों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की और सबूत जुटाए। पुलिस ने मधु के पति राजेंद्र के भी बयान लिए हैं। पुलिस जांच कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि अगर यह आत्महत्या है तो मधु ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed