फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhar News: भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद जश्न का माहौल, जयकारों से गूंजा अखंड ज्योति मंदिर

Fri, 15 May 2026 09:59 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 09:59 PM IST
सार

भोजशाला मामले में ऐतिहासिक फैसला आने के बाद शहर में जश्न का माहौल देखने मिला।  बड़ी संख्या में श्रद्धालु और हिंदू संगठनों ने अखंड ज्योति मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Dhar News: Celebrations Erupt After High Court Verdict on Bhojshala, Akhand Jyoti Temple Echoes With Chants
भोजशाला पर ऐतिहासिक फैसला आने के बाद श्रद्धालुओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक भोजशाला प्रकरण में इंदौर हाईकोर्ट के बड़े फैसले के बाद पूरे शहर में खुशी का माहौल देखने को मिला। न्यायालय द्वारा भोजशाला को मंदिर के रूप में स्वीकार किए जाने के बाद हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने इसे आस्था और सत्य की बड़ी जीत बताया।

Dhar News: Celebrations Erupt After High Court Verdict on Bhojshala, Akhand Jyoti Temple Echoes With Chants
फैसले की खुशी में मिठाई बांटकर मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
फैसले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भोज उत्सव समिति के सदस्य और श्रद्धालु अखंड ज्योति मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा परिसर मां वाग्देवी और भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और फैसले का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: Dhar Bhojshala: प्रतिमा अंबिका की या सरस्वती, साबित नहीं करता भोजशाला जैन मंदिर; दावा यूं हुआ खारिज
Dhar News: Celebrations Erupt After High Court Verdict on Bhojshala, Akhand Jyoti Temple Echoes With Chants
बड़ी संख्या में मंदिर पहुंची नारी शक्ति - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी अखंड ज्योति मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्वलित कर और आरती उतारकर मां वाग्देवी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। महिलाओं ने कहा कि यह वर्षों के संघर्ष, आस्था और अटूट विश्वास का परिणाम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhar News: Celebrations Erupt After High Court Verdict on Bhojshala, Akhand Jyoti Temple Echoes With Chants
महिलाओं ने भी जमकर मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
भोज उत्सव समिति और आंदोलन से जुड़े लोगों ने कहा कि यह केवल कानूनी जीत नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था और दशकों से चले आ रहे शांतिपूर्ण आंदोलन की जीत है। श्रद्धालुओं ने इसे सत्य की विजय बताते हुए भोजशाला के गौरव की पुनर्स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed