{"_id":"63419b831092070808291d4a","slug":"bjp-s-training-class-continues-in-mandu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP BJP: 'हमारे लिए देश पहले, दल बाद में... मोदी सरकार ने ये साबित भी किया', प्रशिक्षण वर्ग में बोले विजयवर्गीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP BJP: 'हमारे लिए देश पहले, दल बाद में... मोदी सरकार ने ये साबित भी किया', प्रशिक्षण वर्ग में बोले विजयवर्गीय
Sat, 08 Oct 2022 09:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 08 Oct 2022 09:17 PM IST
सार
MP BJP: 'हमारे लिए देश पहले, दल बाद में... मोदी सरकार ने ये साबित भी किया', प्रशिक्षण वर्ग में बोले विजयवर्गीय MP BJP: 'For us the country first, the party later... Modi government has also proved this', said Vijayvargiya in the training class
विज्ञापन
मप्र भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में संबोधित करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मांडव में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। दूसरे दिन शनिवार को कार्यकर्ताओं को टिप्स देने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक सुविचारित रणनीति बनाकर दूरदर्शिता और धैर्य के साथ उस पर अमल कर रही है, ताकि देश को फिर से विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित किया जा सके। इसीलिए अनेक बार ऐसा होता है कि जब हमारी सरकार कोई निर्णय लेती है, तो लोग उसे समझ नहीं पाते और सवाल उठाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते यह हमारा दायित्व है कि हम बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाएं और समाज में छुपे देश के दुश्मनों को सामने लाएं।
धार जिले के मांडव में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग हो रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विजयवर्गीय ने कहा कि हम कहते हैं देश पहले, दल बाद में। यह हमारी निष्ठा और हमारा चरित्र है, जिसे हमने करके दिखाया है। आपातकाल के समय देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारे नेताओं ने जनसंघ का जनता पार्टी में विलय कर दिया। उस समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था जिस पेड़ को हमने सींचा और बड़ा किया है, जो हमारी आत्मा में बसता है, उस झंडे को हम देश के लिए समर्पित कर रहे हैं, क्योंकि हमारा लोकतंत्र खतरे में है। जिस पार्टी के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया, जिसके लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना जीवन होम कर दिया, उस पार्टी का देश से तानाशाही को समाप्त करने के लिए हमने बलिदान दे दिया।
विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी जी के आने के बाद सिर्फ नागरिकों का नहीं, बल्कि सेना का भी आत्मविश्वास बढ़ा है। हम लोग जब अपने घरों में दीपावली मनाते हैं, तब हमारे प्रधानमंत्री जी सैनिकों के बीच होते हैं। वहां वे सिर्फ दीपावली नहीं मनाते, बल्कि हर स्तर के सैनिकों से मिलते हैं, उनकी कठिनाइयों और समस्याओं को जानते हैं और उन्हें दूर करते हैं। एक अनुमान के अनुसार हमारी सरकार बनने के बाद से लगभग 10 लाख करोड़ रुपये सेना पर खर्च किए जा चुके हैं। इसी की बदौलत हमारी सेना आज दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर और सम्मानित सेना है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक ताकतवर देश बना है। सारी दुनिया मोदी जी के नेतृत्व को मानती है। इसीलिए जब चीन-ताइवान के बीच बढ़ते तनाव से दुनिया चिंतित होती है, तो मेक्सिको के प्रधानमंत्री इस संकट को टालने के लिए मोदी जी का नाम लेते हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी संबोधित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और किसानों की ताकत बढ़ी : तोमर
प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन 'मोदी सरकार की गरीब कल्याण एवं कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां' विषय पर उद्बोधन हुआ। इसे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे तब अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार गांव-गरीब और किसानों के लिए समर्पित रहेगी। मेरी सरकार सबका साथ, सबका विकास के लिए काम करेगी। आज हम देखते हैं कि सरकार की सारी योजनाएं गांव-गरीब और किसानों को समर्पित है। सरकार की योजनाएं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के भाव को धरातल पर शब्दशः साकार कर रही है।
तोमर ने कहा कि जनसंघ के समय से हमारे यहां कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की परंपरा रही है। हमारे यहां विचार, कार्यपद्धति, योजना और कार्यक्रमों का किसी न किसी माध्यम से प्रशिक्षण करते रहते हैं। प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। योग्य कार्यकर्ताओं को जहां तैनात किया जाता है उससे पार्टी को योजना अनुसार परिणाम मिलते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग का राजनैतिक जीवन में बहुत अधिक महत्व है। श्री तोमर ने कहा कि एक सफल कार्यकर्ता के लिए उसमें हमेषा सीखने का विद्यार्थी भाव होना बहुत आवश्यक चाहिए।
कांग्रेस के समय एक गांव में एक मकान स्वीकृत होता था
तोमर ने कहा कि सबसे अधिक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने कभी भी बुनियादी बदलाव के लिए काम नहीं किया। कांग्रेस के समय एक साल में 25 हजार रू. आवास के एक व्यक्ति को स्वीकृत होते थे, फिर भी कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ नारा चलता था। जबकि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में 2 करोड़ 65 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्के मकान मिले है। यह हमारी कथनी और करनी को दर्षाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी जब गरीब उन्मूलन की बात करते है तो आज गरीबों के जीवन में बदलाव आया है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के साथ उज्जवला गैस का सिलेंडर, शौचालय, सौभाग्य योजना से बिजली जैसी मौलिक आवश्यकताओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी प्राकृतिक खेती को अधिक बल देते हैं, केन्द्र सरकार के साथ प्रदेष सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते हमारी भी जिम्मेदारी है कि प्राकृतिक खेती जो कि गौ आधारित खेती है, उससे किसान जुड़े। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करनें का काम हमें करना है।