फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दतिया का गौरव दिवस: मां पीतांबरा की रथयात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा- माई का रथ भी चलेगा और विकास का रथ भी चलेगा

Thu, 05 May 2022 05:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 May 2022 05:51 PM IST
सार

दतिया की मां पीतांबरा की रथयात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच गए हैं। आज ही दतिया का गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। सीएम के अलावा राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी आयोजन में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Datia's Pride Day: The Chief Minister arrived in the Rath Yatra of Mother Pitambara, said – Mai's rath will also run and development will also run
दतिया के गौरव दिवर पर निकली मां पीतांबरा रथयात्रा में शिवराज के साथ वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। - फोटो : अमर उजाला
दतिया की मां पीतांबरा की रथयात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच गए हैं। आज ही दतिया का गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि आज तो अद्भुत दृश्य है दतिया में। पीतांबरा माई के रंग में रंग गई दतिया। कृपा तो माई की है। पर मैं नरोत्तम मिश्रा जी और उनकी टीम को हृदय से बधाई देना चाहता हूं। गौरव दिवस का कार्यक्रम भी है। शहर की जनता के मन में शहर के लिए गौरव नहीं होगा तो अकेली सरकार शहर को आगे नहीं बढ़ा सकती।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में मां पीतांबरा प्राकट्य महोत्सव एवं दतिया जिले का गौरव दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि आइये, सभी मिलकर दतिया के विकास में अपना कुछ न कुछ योगदान अवश्य दें। दतिया और इस अंचल के विकास का रथ रुकेगा नहीं। माई का रथ भी चलेगा और विकास का रथ भी चलेगा। चारों दिशाओं में विकास होगा।

शिवराज ने कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि दतिया में मेडिकल कॉलेज खुलेगा, पर नरोत्तमजी ने कमाल कर दिया। दतिया में मेडिकल कॉलेज, दतिया में लॉ कॉलेज और अभी अभी 400 करोड़ वाला पुलिस मोटर ड्राइविंग कॉलेज भी लेकर आ गए हैं।
 
Datia's Pride Day: The Chief Minister arrived in the Rath Yatra of Mother Pitambara, said – Mai's rath will also run and development will also run
दतिया पहुंचे सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कहा कि माई की कृपा से आज दतिया एक नया इतिहास रच रही है। माई की कृपा से ग्वालियर-दतिया अंचल बहुत जल्दी उद्योग और रोजगार का केंद्र भी बनने वाला है। हमारे छोटे-छोटे बटुक विद्यार्थी जो संस्कृत का अध्ययन कर रहे हैं, उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी। हमने तय किया है शासन संधारित मंदिरों में सभी पुजारियों को पांच हजार मानदेय दिया जाएगा। परशुराम जी की जीवनी पाठ्य पुस्तकों में पढ़ाई जाएगी।

इससे पहले सीएम का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद जोरदार स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों में सीएम के अलावा राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आदि शामिल हैं।


बता दें मां पीतांबरा पीठ जयंती और दतिया गौरव दिवस की तैयारियों का जिम्मा गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संभाला है। सुबह से रथयात्रा की तैयारियों में जुटे गृह मंत्री ने दोपहर का भोजन भी भक्तों के साथ ही टेबल कुर्सी पर बैठकर किया था।
Datia's Pride Day: The Chief Minister arrived in the Rath Yatra of Mother Pitambara, said – Mai's rath will also run and development will also run
दतिया गौरव दिवस में शामिल अतिथि - फोटो : सोशल मीडिया
दतिया में हर तरफ मां पीतांबरा पीठ जयंती और गौरव दिवस का उत्साह नजर आ रहा है। रथ को शानदार तरीके से सजाया गया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं सीएम मैं जनता के बीच से आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि आपने दतिया को आपने बहुत कुछ दिया है।


दतिया के घरों में अधिकांश घरों में मेहमान रुके हैं। अखंड भंडारा चल रहा है। फ्री रुकना, फ्री खाना सब दतिया वासियों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Datia's Pride Day: The Chief Minister arrived in the Rath Yatra of Mother Pitambara, said – Mai's rath will also run and development will also run
मां पीतांबरा की रथयात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि सबको मेरा प्रणाम, आज माई के बहुत बड़े उत्सव में हम पहुंचे हैं। काफी समय से यहां दर्शन करने का, यहां जुड़ने का मौका मिला है। मैं माई को प्रणाम करना चाहता हूं। गुरु महाराज ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। जो भी यहां हो रहा है वो माई की कृपा से ही हो रहा है। नरोत्तम मिश्रा ने यहां सब बदलकर रख दिया है। गौरव दिवस पर इतना बड़ा काम किया है। रथयात्रा शुरू हुई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed