{"_id":"62e505ff7c60060af968ce86","slug":"indore-new-mayor-of-indore-pushyamitra-bhargava-met-cm-shivraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore: सीएम शिवराज से मिले इंदौर के नए महापौर, पांच-छह अगस्त को हो सकता है शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: सीएम शिवराज से मिले इंदौर के नए महापौर, पांच-छह अगस्त को हो सकता है शपथ ग्रहण
इंदौर के नए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सीएम शिवराज से मुलाकात की। वे उनसे मिलने सीएम हाउस पहुंचे थे। चर्चा है कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनसे चर्चा की है। साथ ही इंदौर के विकास के संबंध में चर्चा हुई है।
पुष्यमित्र भार्गव ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा कि, जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए अहर्निश संकल्पित, मध्यप्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रदेश के विकास, अंत्योदय और गरीब कल्याण के लिए समर्पित आपका व्यक्तित्व और कृतित्व मेरे लिए प्रेरणासिन्धु है।
2 of 4
पुष्यमित्र के साथ उनकी पत्नी जूही भार्गव भी मौजूद थीं।
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- इंदौर के नव निर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज निवास पर सौजन्य भेंट की। इंदौर के विकास के संबंध में उनसे सकारात्मक चर्चा हुई। मुझे प्रसन्नता है कि जनसेवा और विकास के प्रति वे पूर्णत: गंभीर व संकल्पित हैं। वे सेवा के अपने सभी संकल्पों को सिद्ध करें, शुभकामनाएं!
3 of 4
सीएम के साथ इंदौर के विकास के संबंध में चर्चा हुई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द ले सकते हैं शपथ
इंदौर के नए महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब जल्द ही महापौर की कुर्सी पर विराजित होंगे। पांच या छह अगस्त को उनका शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, हालांकि अभी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। सीएम से मिलने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार भार्गव ने सीएम से शपथ ग्रहण में आने के लिए समय को लेकर भी चर्चा की है। भार्गव के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम दिग्गज नेताओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भार्गव ने वीडी शर्मा से भी मुलाकात की।
- फोटो : सोशल मीडिया
भार्गव ने इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मुलाकात की। ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी और शुभंकर प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय भाईसाहब विष्णुदत्त शर्मा जी से भोपाल में सपरिवार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। भाईसाहब आपकी संगठननिष्ठा और प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति स्नेह की भावना से प्रेरणा लेकर मैं इंदौर की देवतुल्य जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए सदैव संकल्पित और समर्पित रहूंगा, ऐसा आपको विश्वास दिलाता हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।