{"_id":"670a5e5ca357dbbe2401d55a","slug":"cm-mohan-yadav-did-the-weapon-worship-after-reaching-maheshwar-2024-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP: महेश्वर पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: महेश्वर पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:04 PM IST
सार
MP: शनिवार को प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने महेश्वर में देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद किया और अहिल्या माता के संपूर्ण योगदान का उल्लेख किया।
विज्ञापन
1 of 4
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मातो अहिल्याबाई का पूजन करने के साथ मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव का कार्यक्रम महेश्वर में शुरू हुआ। विजयदशमी पर्व पर नगर में आए प्रदेश के मुखिया ने 83.29 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
2 of 4
हाथ जोड़कर अभिनंदन करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
सीएम मोहन यादव ने मंत्रोच्चार के साथ धर्म शास्त्रों में शस्त्र पूजन के विधान अनुसार शस्त्र पूजन एवं कन्या पाद पूजन किया। डॉक्टर यादव ने मंच से कहा कि प्रातः स्मरणीय देवी अहिल्या माता के आदर्शों के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार काम करेगी। प्रदेश के मुखिया ने महेश्वर में स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सिविल अस्पताल बनाने की घोषणा की।
उक्त मांग महेश्वर की जनता के साथ सामाजिक संगठन लंबे समय से करते आ रहे थे। विजयादशमी पर्व पर नगर को मिले इस उपहार से क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होगा। डॉ यादव ने गांधीनगर में स्थित शासकीय महाविद्यालय के नाम को बदलकर मंडन मिश्र महाविद्यालय करने की घोषणा भी की।
3 of 4
हेलीपैड पर सीएम यादव
- फोटो : अमर उजाला
महेश्वर से चार किलोमीटर दूर बसे ग्राम मातमूर को औद्योगिक क्षेत्र बनाने की घोषणा भी कर एक बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर महेश्वर की जनता ने गर्मजोशी के साथ पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। डॉक्टर यादव ने विनम्रता के साथ सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मां रेवा गौशाला में गौ माता का पूजन कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का उड़न खटोला उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नहीं मिली फिर जिले की सौगात
30 वर्षों से चली आ रही महेश्वर को जिला बनाने की मांग को एक बार फिर विधायक राजकुमार में उन्हें मंच से प्रदेश के मुख्य के सामने रखी एवं नगर विकास के लिए मांग पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने महेश्वर को जिला बनाने की मांग पर कहा की परिसीमन आयोग जिला और संभाग बनाएगा। एक बार फिर जनता के दिल के अर्मां आंसुओं में बह गए चरितार्थ हुआ, जबकि अबकी बार पूरी उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री विजयदशमी पर ऊपर महेश्वर को जिला बनाने की घोषणा करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।