फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Kanya Vivah Samaroh: सीहोर में गूंजी शहनाइयां, इछावर में 292 और आष्टा में 291 कन्याओं का हुआ विवाह-निकाह

Fri, 20 May 2022 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 05:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत शुक्रवार को सीहोर जिले में पांच सौ से ज्यादा शादियां हुईं। प्रति हितग्राही बेटी को 55 हजार रुपये के प्रावधान में 38 हजार रुपये की सामग्री एवं 11 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। इसमें 6 हजार रुपये आयोजन व्यय भी शामिल है। आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय तो विवाह में ठुमके लगाते नजर आए।
 

विज्ञापन
CM Kanya Vivah Samaroh: Shehnaiyan resonates in Sehore, Marriage of 292 girls in Ichhawar and 291 in Ashta
मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत शुक्रवार को सीहोर जिले में पांच सौ से ज्यादा शादियां हुईं। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत शुक्रवार को सीहोर जिले में पांच सौ से ज्यादा शादियां हुईं। प्रति हितग्राही बेटी को 55 हजार रुपये के प्रावधान में 38 हजार रुपये की सामग्री एवं 11 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। इसमें 6 हजार रुपये आयोजन व्यय भी शामिल है। आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय तो विवाह में ठुमके लगाते नजर आए।

 
CM Kanya Vivah Samaroh: Shehnaiyan resonates in Sehore, Marriage of 292 girls in Ichhawar and 291 in Ashta
आष्टा में 12 निकाह भी हुए। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार ग्रामीण खेल मैदान इछावर एवं मुखर्जी खेल मैदान आष्टा में सामूहिक विवाह, निकाह समारोह आयोजित किया गया। इछावर सम्मेलन में विभिन्न समुदायों की 292 कन्याओं का जिसमें 10 निकाह तथा आष्टा में 291 कन्याओं का विवाह जिसमें 12 निकाह विधि-विधान और सामाजिक परंपराओं के साथ हुआ।
 
इछावर एसडीएम विष्णु यादव ने जानकारी दी कि आष्टा में आयोजित समारोह में विवाह स्थल पर पंजीयन की व्यवस्था की गई थी। पंजीयन उपरांत वर वधू को परिचय पत्र दिया गया। वर-वधुओं को मॉडल स्कूल खेड़ी रोड इछावर से भोजन पैकेट एवं उपहार सामग्री प्रदाय की गई। विवाह स्थल पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए विवाह स्थल पर कूलर भी लगाए गए। इसके साथ ही आष्टा में भी वर-वधुओं एवं आमजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विवाह समारोह में विधायक करण सिंह वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराणा, मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर एवं आष्टा में विधायक रघुनाथ मालवीय, जनपद अध्यक्ष धारा सिंह पटेल सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर बेटियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
 
 
CM Kanya Vivah Samaroh: Shehnaiyan resonates in Sehore, Marriage of 292 girls in Ichhawar and 291 in Ashta
आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय तो विवाह में ठुमके लगाते नजर आए। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत 20 मई को आयोजित विवाह, निकाह समारोह में प्रति हितग्राही बेटी को 55 हजार रुपये के प्रावधान में 38 हजार रुपये की सामग्री एवं 11 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। इसमें 6 हजार रुपये आयोजन व्यय भी शामिल है।
 
जब आष्टा विधायक ने विवाह सम्मेलन में लगाए ठुमके
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय बेटियों की खुशियों के लिए अपने आपको रोक नहीं सके और ढोल नगाड़ों की धुनों पर थिरकने लगे।उन्होंने विवाह पंडाल स्थल पर जमकर ठुमके लगाएं इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी विधायक के डांस का जमकर उत्साह वर्धन किया और नोटों से नजरे उतारकर जनप्रिय विधायक की लंबी उम्र की कामना की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed