फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhindwara: बारामूला में शहीद भारत को सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, मां के आंसू सूखे, पिता ने कहा गर्व है

Sat, 18 Jun 2022 12:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 12:45 PM IST
सार

Chhindwara: बारामूला में शहीद भारत को सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, मां के आंसू सूखे, पिता ने कहा गर्व है

विज्ञापन
Chhindwara: Martyr Bharat Yaduvanshi of Madhya Pradesh was given a final farewell with respect in Baramulla,
शहीद भारत यदुवंशी का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के शहीद भारत यदुवंशी का शनिवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के अंतिम संस्कार में प्रभारी मंत्री कमल पटेल समेत कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। हजारों लोगों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में शहीद भारत को गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सलामी देकर नम आंखों से विदाई दी गई।  शहीद भारत को बेटी याज्ञवी और जाह्नवी ने मुखाग्नि दी, मासूम बेटियों को पिता को आग देते देख हर किसी की आंखें नम हो गई।


परिजनों ने भारत का अंतिम संस्कार शमशान घाट की जगह अपने खेत में ही एक पेड़ के नीचे किया। बेटियों के पिता की चिता को आग लगाते ही भारत माता के जयघोष से आकाश गूंज उठा। प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने रोहना का नाम शहीद भारत के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
Chhindwara: Martyr Bharat Yaduvanshi of Madhya Pradesh was given a final farewell with respect in Baramulla,
शहीद भारत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रभारी मंत्री कमल पटेल। - फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधि, मेयर पद के प्रत्याशी भी पहुंचे 
शहीद भारत यदुवंशी की अंतिम यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू  पूर्व प्रोटोम स्पीकर दीपक सक्सेना  भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी अनंत धुर्वे, कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम आहके,  सहित हजारों की संख्या में लोग यहां मौजूद रहे। 

पिता ने शहादत पर जताया गर्व
अपने जवान बेटे को भारत मां की रक्षा में शहीद होते देख पिता भावुक हो गए। नम आंखों से बेटे को विदाई देते हुए पिता ने कहा कि मेरे लिए इससे बढ़कर गौरव की बात क्या हो सकती है कि मेरा बेटा भारत माता की रक्षा करते करते अपने प्राण न्यौछावर कर के चला गया। वह अमर है अमर ही रहेगा मेरा बेटा सबसे अच्छा था, जो भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर स्वर्ग में चला गया।
Chhindwara: Martyr Bharat Yaduvanshi of Madhya Pradesh was given a final farewell with respect in Baramulla,
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। - फोटो : अमर उजाला
तिरंगे में लिपटे पति को देख रो पड़ी पत्नी
शहीद भारत के आखिरी दर्शन करने पूरा गांव उमड़ पड़ा था। जब शहीद की पत्नी ने पति को तिरंगे में लिपटा देखा तो वह अपने आंसू रोक न सकी और पति से लिपटकर रोने लगी। जवान बेटे को खोने का गम मां की आंखों में भी नजर आया। मां बेटे के शव को देखकर फफक-फफक कर रो पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhindwara: Martyr Bharat Yaduvanshi of Madhya Pradesh was given a final farewell with respect in Baramulla,
शहीद भारत यदुवंशी की मां। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को हुए थे शहीद
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूल में ग्रेनेड हमले में भारत यदुवंशी घायल होने के बाद शहीद हो गए थे। शुक्रवार को उनका शव गृहग्राम पहुंचा था, जहां शनिवार को उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed