फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhindwara: पति-पत्नी ने चुनाव में आजमाई किस्मत, कहीं दोनों जीते तो कहीं दोनों हारे

Thu, 21 Jul 2022 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 09:53 PM IST
सार

Chhindwara: पति-पत्नी ने चुनाव में आजमाई किस्मत, कहीं दोनों जीते तो कहीं दोनों हारे

विज्ञापन
Chhindwara: Husband and wife tried their luck in the elections, somewhere both won and both lost
छिंदवाड़ा में कई जोड़ों ने चुनाव में किस्मत आजमाई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में लोकल बॉडी चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पंचायत चुनावों में कई परिवार के सदस्य आमने-सामने तो कई अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़े थे। कहीं पति-पत्नी भी चुनावों में भाग्य आजमाने उतरे थे, इसमें से कुछ जीते हैं तो कुछ जगह दोनों हारे भी हैं। आज हम छिंदवाड़ा की कुछ ऐसी ही सीटों के बारे में बताएंगे। 

 
Chhindwara: Husband and wife tried their luck in the elections, somewhere both won and both lost
भारती वैष्णव और उनके पति ऋषि वैष्णव दो अलग-अलग वार्ड से इस बार मैदान में थे। - फोटो : सोशल मीडिया
नगर परिषद चांद में दोनों जीते
नगर परिषद चांद में दूसरे चरण में चुनाव हुआ। यहां की पूर्व अध्यक्ष भारती वैष्णव और उनके पति ऋषि वैष्णव दो अलग-अलग वार्ड से इस बार मैदान में थे। दोनों ने ही अपने मुकाबले जीते हैं। यहां बता दें कि कांग्रेस ने पूरे जिले में सिर्फ चांद में एक ही परिवार से दो पार्षद टिकट दिए थे।
 
Chhindwara: Husband and wife tried their luck in the elections, somewhere both won and both lost
चौरई में पति जगदीश जैन और पत्नी अनीता ने निर्दलीय पर्चा भरा था। - फोटो : सोशल मीडिया
नगर पालिका में पति-पत्नी को मिली हार 
नगर पालिका चौरई में पति-पत्नी निर्दलीय चुनाव मैदान में थे। जगदीश जैन वार्ड एक से मैदान में थे, जबकि उनकी पत्नी अनीता जैन वार्ड 3 से चुनाव लड़ रही थीं। जनता ने दोनों को ही नकार दिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhindwara: Husband and wife tried their luck in the elections, somewhere both won and both lost
कीर्ति गावंडे जिपं का चुनाव हार गईं जबकि उनके पति विजय गावंडे मोहखेड़ से जपं का चुनाव जीत गए। - फोटो : सोशल मीडिया
मोहखेड़ में पति की जीत, पत्नी हारीं
मोहखेड़ क्षेत्र से पूर्व जपं अध्यक्ष रह चुकीं कीर्ति गावंडे जिपं का चुनाव हार गईं जबकि उनके पति विजय गावंडे मोहखेड़ से जपं का चुनाव जीत गए। दोनों को ही कांग्रेस ने भरोसा कर अपना उम्मीदवार बनाया था। विजय गावंडे ने भाजपा को पटखनी दे दी। 
 
विज्ञापन
Chhindwara: Husband and wife tried their luck in the elections, somewhere both won and both lost
पति वीरपाल चुनाव हार गए, पत्नी लक्ष्मी जीत गईं। - फोटो : सोशल मीडिया
चौरई में पत्नी ने मारी बाजी, पति नहीं जीत पाए
जपं चौरई के अध्यक्ष रह चुके वीरपाल युवनाती सांख क्षेत्र से जपं का चुनाव हार गए, जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी युवनाती सिरस क्षेत्र से जपं का चुनाव जीत गईं। दोनों को ही अलग-अलग जगह से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed