फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhindwara: 'बप्पा' को किया विदा, नगर में हर तरफ उल्लास का माहौल

Sat, 10 Sep 2022 09:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 09:05 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में अनंत चतुदर्शी के दूसरे दिन प्रतिमाओं का विसर्जन करना तय किया गया था। प्रमुख तौर पर तीन प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अलग-अलग शोभायात्राएं निकाली गईं। 

विज्ञापन
Chhindwara: Farewell to 'Bappa', atmosphere of gaiety everywhere in the city
लालबाग के बादशाह और मोहन नगर के राजा की प्रतिमा आमने सामने आ गईं। - फोटो : सोशल मीडिया
छिंदवाड़ा में शनिवार को गणेश विसर्जन किया गया। शोभायात्रा निकाली गई। उस वक्त माहौल और भक्तिमय हो गया जब लालबाग के बादशाह और मोहन नगर के राजा की प्रतिमा आमने सामने आ गईं। देर शाम तक प्रतिमाओं का चल समारोह चलता रहा। 

 
Chhindwara: Farewell to 'Bappa', atmosphere of gaiety everywhere in the city
लालाबाग का बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि छिंदवाड़ा में अनंत चतुदर्शी के दूसरे दिन प्रतिमाओं का विसर्जन करना तय किया गया था। प्रमुख तौर पर तीन प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अलग-अलग शोभायात्राएं निकाली गईं। लालबाग के बादशाह, मोहन नगर के राजा और छिंदवाड़ा के महाराजा के नाम से प्रसिद्ध गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई थीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष सुनाई दे रहे थे।
 
Chhindwara: Farewell to 'Bappa', atmosphere of gaiety everywhere in the city
चंदनगांव में विशेष रूप से एक परिवार ने अपने बप्पा को बैलगाड़ी में बैठाकर विदा किया। - फोटो : सोशल मीडिया
लालबाग के बादशाह और मोहन नगर के राजा की शोभायात्राएं आमने-सामने आने पर भक्ति मय माहौल हो गया। हालांकि ऐसा संयोग प्रतिवर्ष होता है। उधर  शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम आज दूसरे दिन भी चलता रहा जिसमें मुख्य रूप से छोटा तालाब और कुलबेहरा नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इन विसर्जन स्थल पर प्रशासन के द्वारा के्रन की व्यवस्था की गई थी। जहां सभी श्रध्दालु भक्तों से प्रतिमाओं को लेकर के्रेन के माध्यम से यहां बनाए गए कुंड में प्रतिमाएं विसर्जित की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed