फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanatan Ekta Padyatra: बाबा बागेश्वर की यात्रा में लाखों लोगों का सैलाब, जाने-माने संतों सहित नेताओं का साथ

Thu, 28 Nov 2024 09:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 09:23 PM IST
सार

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा बागेश्वर धाम से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक चल रही है, जिसका आठवां पड़ाव ओरछा तिराहा रहा। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में यह यात्रा हिंदुत्व के लिए जात-पात और भेदभाव मिटाने का संदेश दे रही है। इसमें देशभर के संत, समाजसेवी और राजनीतिक लोग शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Sanatan Ekta Padyatra: A crowd of lakhs of people in Baba Bageshwar's Yatra, along with well-known saints
बाबा बागेश्वर की यात्रा के रंग - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर धाम से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक करीब 160 किलोमीटर की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। आठवें दिन यह यात्रा ओरछा तिराहे पर ठहरी। बागेश्वर धाम के पीठधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सभी पैदल चल रहे यात्रियों का उत्साह बढ़ाया। पदयात्रा में देश के जाने-माने संतों के साथ-साथ राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सनातन हिंन्दू एकता पदयात्रा रोज की तरह राष्ट्रगान और हनुमान चलीसा से शुरू हुई। निवाड़ी से यात्रा शुरू होकर शाम करीब 4 बजे बरुआसागर पहुंची, जहां लोगों के साथ समरसता भोज था। सभी समाजों के साथ बैठकर महाराजश्री ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सभी समाजों के साथ सौहार्दपूर्वक भोजन करने के बाद यात्रा विश्राम स्थल के लिए रवाना हुई। ओरछा तिराहे पर देर शाम यात्रा पहुंची, जहां महाराजश्री ने कहा कि बिना सड़क पर निकले लोगों को एकजुट नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अन्य मजहबों में कई जातियां होने के बावजूद जब धर्म की बात आती है तो सभी एकजुट हो जाते हैं। ठीक उसी तरह हमें भी अपने धर्म के लिए आपसी भेद-भाव, जात-पात, छुआ-छूत यह सब भूलना पड़ेगा। 

 
Sanatan Ekta Padyatra: A crowd of lakhs of people in Baba Bageshwar's Yatra, along with well-known saints
बाबा बागेश्वर की यात्रा के रंग - फोटो : अमर उजाला
लव जिहाद से निपटना है तो एक हो जाओ
महाराजश्री लगातार लोगों से पूछते हैं कि क्या भारत को बांग्लादेश बनाने की तैयारी है, या फिर यहां भी अल्पसंख्यक बनने वाली लाइन में खड़ा होना है। लव जिहाद और लैंड जिहाद के चक्कर से बाहर निकलना है तो सब एकजुट हो जाओ। पदयात्रा में वामन पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभशरण दास महाराज, मध्यप्रदेश पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, राजस्थान के हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, मंदसौर जिले के सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, श्री रामराज संकल्पना ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक व राष्ट्रीय हिंद वाहिनी संगठन अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद द्विवेदी राजू, राष्ट्रीय महामंत्री नवीनचंद शुक्ला, राष्ट्रीय मंत्री शरद नामदेव, राकेश तिवारी, कमलेश नामदेव, एडवोकेट संजय प्रताप सिंह, मनीष गुप्ता, आकाश कनौजिया, विकास कनौजिया सहित राष्ट्रीय हिंदू वाहनी संगठन व श्रीराम राज्य संकल्पना ट्रस्ट के कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिस दिन देश गौवध के कलंक से मुक्त होगा, उसी दिन समूचे विश्व में देश की ख्याति होगी: मलूकपीठाधीश्वर
श्रीधाम वृंदावन से आए मलूकपीठाधीश्वर पूज्य राजेन्द्रदास महाराज ने यात्रा में शामिल होते हुए कहा कि यह अनूठा कार्य प्रारंभ हुआ है। हर प्रदेश में इस तरह की यात्राएं निकलनी चाहिए ताकि हर प्रदेश का हिंदू संगठित हो। उन्होंने कहा जिस दिन पूर्णेश्वरी मैया जगत जननी गौमाता का कत्ल बंद हो जाएगा, उस दिन से इस देश की कीर्ति विश्व में फैल जाएगी।

 
Sanatan Ekta Padyatra: A crowd of lakhs of people in Baba Bageshwar's Yatra, along with well-known saints
बाबा बागेश्वर की यात्रा के रंग - फोटो : अमर उजाला
उठ जाग सनातनी भोर हुई: मनोज तिवारी
दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने यात्रा में शामिल होकर कहा कि वह परम सौभाग्यशाली हैं जो इस यात्रा में शामिल होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि महाराजश्री ने जो अलख जगाई है उससे सनातनी अब जाग उठा है। श्री तिवारी ने एक गीत की तर्ज पर अपना गीत सुनाते हुए कहा कि उठ जाग सनातनी भोर हुई, अब रैन कहां जो सोवत है। उन्होंने कहा कि अब सोने का वक्त नहीं है, हमें अपने सनातन की रक्षा के लिए जागना होगा। 

महाकुंभ के पहले सामाजिक भेदभाव मिटाने वाला महाकुंभ है यह यात्रा: राजा भैया
उत्तरप्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने गुरुवार को यात्रा में शामिल होकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह हम सबका परम सौभाग्य है कि सनातनियों को जगाने के लिए महाराजश्री ने जो संकल्प लिया है, हम भी उस यज्ञ की एक आहुति बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में धीरे-धीरे हिंदुओं की आबादी घट रही है। बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं के साथ अमानवीय कृत्य हो रहा है उससे हम सभी को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलगे वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ है लेकिन उसे महाकुंभ से पहले यह सनातन महाकुंभ हो रहा है। सभी भेदभावों को मिटाकर एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि शस्त्र और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanatan Ekta Padyatra: A crowd of lakhs of people in Baba Bageshwar's Yatra, along with well-known saints
बाबा बागेश्वर की यात्रा के रंग - फोटो : अमर उजाला

सदियों तक जीवंत रहेगी यह एकता पदयात्रा: कौशिक जी
प्रख्यात कथा वाचक श्रीधाम वृंदावन से यात्रा में पधारे कौशिक जी महाराज ने कहा कि सदियों तक इस पदयात्रा को लोग जीवंत रखेंगे। इस पदयात्रा को देखकर हिंदु कायर नहीं है और न ही डरपोक है, उसे उसकी शक्ति बताने की देर थी, जो बागेश्वर महाराज ने बताई है। यह यात्रा देवालय और सेवालय की रक्षा के लिए हैं, यह यात्रा संस्कार और संस्कृति को बचाने के लिए है, इसलिए सभी एकजुट रहें।

 
विज्ञापन
Sanatan Ekta Padyatra: A crowd of lakhs of people in Baba Bageshwar's Yatra, along with well-known saints
बाबा बागेश्वर की यात्रा के रंग - फोटो : अमर उजाला
यह यात्रा देश में बड़ा परिवर्तन लाएगी: विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा निवाड़ी के आगे से यात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने महाराजश्री से आशीर्वाद लिया और अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि इस यात्रा के चर्चे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हो रहे हैं। जब भी सन्यासी, धर्मात्मा ने यात्रा की तब उसके दूरगामी परिणाम सामने आए। यह यात्रा देश में एक बड़ा परिवर्तन लाएगी, देश में सनातन की अलख जगाने के लिए जिस तरह से आदिगुरू शंकराचार्य ने यात्राएं कीं, स्वामी विवेकानंद ने कीं, उसी तरह पूज्य महाराजश्री कर रहे हैं। हम सबका नैतिक दायित्व है कि उनकी इस यात्रा से जुड़ें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed