{"_id":"68d7c768cf5caf264c0055ee","slug":"pt-dhirendra-krishna-shastri-started-special-sadhana-havan-for-fulfillment-of-resolution-on-navratri-2025-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham : नवरात्रि में खास साधना में लीन बाबा बागेश्वर, कुटिया बनाकर संकल्प सिद्धि के लिए हवन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham : नवरात्रि में खास साधना में लीन बाबा बागेश्वर, कुटिया बनाकर संकल्प सिद्धि के लिए हवन, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छतरपुर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:47 PM IST
सार
Baba Bageshwar : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नवरात्रि के खास मौके पर मां की साधना में लीन हैं। कुटिया निर्माण करके हवन, कथा कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी हुई है। चलिए तस्वीरों में देखते हैं बाबा बागेश्वर धाम में इस बीच कैसा है नजारा।
विज्ञापन
1 of 8
Baba Bageshwar Dham : सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक आयोजन, हवन करते हुए पं. धीरेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छतरपुर के सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) 9 दिनों तक मंदिर परिसर में कुटिया बनाकर साधना कर रहे हैं। साथ ही दोपहर में भक्तों को देवी माता की महिमा सुना रहे हैं। कथा क्रम के चौथे दिन महाराज ने कुष्मांडा माता की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि कुष्मांडा माता प्रकाश की देवी हैं और इस जगत को प्रकाशित करने के लिए ही उन्होंने अवतार लिया था।
2 of 8
भक्तों के साथ बाबा बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान मंत्र का जाप
बागेश्वर महाराज कुटिया में रहकर श्री हनुमान मंत्र का जाप कर रहे हैं। सुबह उन्होंने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ हवन किया। इसके बाद दोपहर में नंगे पैर तपती धूप में बालाजी और भगवान महादेव की तीन परिक्रमा की।
3 of 8
MP News : मां की कथा सुनाने के दौरान बागेश्वर बाबा
- फोटो : अमर उजाला
कथा में सुनाई कुष्मांडा माता की महिमा
महाराज ने कथा में बताया कि जब ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की तो चारों ओर अंधकार था। उन्होंने विष्णु भगवान से प्रार्थना की कि अंधेरे में संसार कैसे चलेगा। तब हरि ने योगमाया शक्ति का आह्वान करने को कहा। योगमाया के आह्वान से अष्टभुजा देवी कुष्मांडा प्रकट हुईं। माता रानी की मुस्कान से ही सारा ब्रह्मांड प्रकाशमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Navratri 2025 : नवरात्रि पर विशेष साधना के दौरान बाबा बागेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
माता के जयकारों से गूंज उठा परिसर
बाबा बागेश्वर धाम में नवरात्रि के अवसर पर पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। मौजूद भक्तों ने मां की आराधना करते हुए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिले। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे वे भक्तों के बीच गंभीर मुद्रा में चल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Baba Bageshwar Dham : भक्तों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
पदयात्रा की तैयारियों के लिए बैठक
बीती शाम बागेश्वर महाराज की उपस्थिति में दिल्ली से वृंदावन तक होने वाली पदयात्रा की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक हुई। इसमें स्थानीय से लेकर मुख्य प्रभारी और धाम से जुड़े सभी प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।