फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने विरोधियों के नाम के बम फोड़े, पूजन कर मनाई दीपावली, देखें तस्वीरें

Fri, 01 Nov 2024 11:48 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 01 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दीपावली से पहले  कहा था कि जो हमारे सनातन त्योहारों का विरोध करेंगे, उनके नाम के सुतली बम अवश्य फोड़े जाएंगे। उन्होंने पूजा- अर्चना के बाद 10 सुतली बम फोड़े।

विज्ञापन
Pandit Dhirendra Krishna Shastri burst bombs and celebrated Diwali Chhatarpur Bageshwar Dham Hindi News
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मनाई दीपावली। - फोटो : अमर उजाला

छतरपुर के सिद्ध पावन भूमि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 31 अक्तूबर को दीपावली मनाई। उन्होंने रोशनी के पर्व दिवाली की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिवाली से समूचा जगत जगमगा रहा है, उसी प्रकार सभी के जीवन में भी उजाला बना रहे और सबका जीवन जगमगाता रहे। इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जमकर आतिशबाजी की, इस दौरान उन्होंने कम से कम 10 सुतली बम फोड़े।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri burst bombs and celebrated Diwali Chhatarpur Bageshwar Dham Hindi News
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मनाई दीपावली। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दीपावली से पहले  कहा था कि जो हमारे सनातन त्योहारों का विरोध करेंगे, उनके नाम के सुतली बम अवश्य फोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि जितनी चिंता देश में फैल रहे प्रदूषण को लेकर अन्य लोगों को है, उतनी ही चिंता हमें भी है क्योंकि यह हमारा देश है।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri burst bombs and celebrated Diwali Chhatarpur Bageshwar Dham Hindi News
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मनाई दीपावली। - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग हमारे सनातन त्योहारों का विरोध करते हैं। दिया जलाने के बजाय गरीबों में तेल बांटने की बात पर उन्होंने कहा कि बकरीद में कुर्बानी के नाम पर जो हिंसा होती है, उसे भी रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pandit Dhirendra Krishna Shastri burst bombs and celebrated Diwali Chhatarpur Bageshwar Dham Hindi News
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मनाई दीपावली। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, लेकिन हम अपने धर्म के प्रति दृढ़ हैं। जब कोई हमारे धर्म का विरोध करेगा, तो हम पूरी ताकत से उसका जवाब देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed