छतरपुर जिले के नारायणपुरा में खुले बोर में गिरे दीपेंद्र यादव को छह घंटे की मेहनत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया है। दोपहर करीब चार बजे पांच साल का दीपेंद्र खेलते-खेलते खुले बोर में गिर गया था। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बच्चे को निकालने की कोशिशें शुरू की गई। उसे पाइप के जरिए ऑक्सीजन दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसका संज्ञान लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार जानकारी लेते रहे। मुख्यमंत्री ने खुद बच्चे की मां से बात की और ढांढस बंधाया। बच्चे को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।
Chhatarpur: पांच साल का दीपेंद्र खुले बोर में गिरा, 30 फीट पर फंसा था, 6 घंटे में हुआ रेस्क्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:11 PM IST
सार
छतरपुर जिले के नारायणपुरा में पांच साल का बच्चा खुले बोर में गिर गया था। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। छह घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को रेस्क्यू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
