{"_id":"63e90917a4d79bf6cf087014","slug":"vikas-yatra-320-unauthorized-colonies-of-bhopal-will-be-legalized-2023-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास यात्रा: भोपाल की 320 अनाधिकृत कॉलोनियां होंगी वैध, उत्तर क्षेत्र को सात करोड़ के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास यात्रा: भोपाल की 320 अनाधिकृत कॉलोनियां होंगी वैध, उत्तर क्षेत्र को सात करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Sun, 12 Feb 2023 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Feb 2023 09:13 PM IST
सार
रविवार को यात्रा के दौरान भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा है कि भोपाल की 320 अनाधिकृत कॉलोनी वैध की जाएंगी।
विज्ञापन
रविवार को भोपाल में विकास यात्रा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कई सौगातें दीं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में विकास यात्रा जारी है। इस दौरान कई सौगातें भी शहरवासियों को मिल रही हैं। रविवार को यात्रा के दौरान भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा है कि भोपाल की 320 अनाधिकृत कॉलोनी वैध की जाएंगी। साथ ही उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सात करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दी गई।
भोपाल में विकास यात्रा के दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह का जगह-जगह स्वागत किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
सात हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित
नगरीय विकास मंत्री सिंह ने कहा कि आज एक साथ 7 हजार से अधिक हितग्राही विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान योजना से 3857, वृद्धावस्था पेंशन योजना से 619, भवन कर्मकार कल्याण मंडल की योजना में 1211, पीएम स्वनिधि योजना में 1320, नि:शक्त पेंशन योजना से 859, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से 389, विधवा पेंशन योजना से 60 और उज्ज्वला योजना से 62 हितग्राही को स्वीकृति-पत्र दिए गए।
अब झुग्गी नहीं पक्के मकान दिखते हैं
सिंह ने कहा कि अब शहरों में झुग्गी नहीं पक्के मकान दिखते हैं। वार्ड-13 स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना से 89 मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 9 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं। साल-डेढ़ साल में ऐसा एक भी गरीब व्यक्ति नहीं रहेगा, जिसका पक्का मकान नहीं हो। इसी महीने आवासहीनों को निशुल्क आवासीय पट्टे देने का अभियान चलेगा। माफियाओं से मुक्त कराई गई 23 हजार एकड़ भूमि पर गरीबों के लिए सुराज कॉलोनी बनाई जाएगी।
विकास यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
स्व-सहायता समूहों को 2 प्रतिशत ब्याज पर लोन
सिंह ने कहा कि शहरों में महिला स्व-सहायता समूहों को 2 प्रतिशत ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। शेष ब्याज राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मंत्र है "सबका साथ-सबका विकास"। उन्होंने बताया कि भोपाल में नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 450 करोड़ रुपये, सीवरेज सिस्टम के तहत अंडरग्राउंड नाली बनाने के लिए 1009 करोड़, सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के लिए 60 करोड़, शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए 44 करोड़ और बाणगंगा में नाले को पक्का करने के लिए 18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
महापौर मालती राय ने कहा कि भोपाल शहर में विकास की गंगा बहाना ही हमारा ध्येय है। पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएं बनाती है। उन्होंने जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया। विकास यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
