{"_id":"67b0c9fa8c0146f0310773f3","slug":"shivraj-singh-chouhan-kunal-riddhi-took-eight-vows-in-seven-rounds-father-shivraj-gave-this-lesson-with-bl-2025-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shivraj Singh Chouhan: कुणाल-रिद्धि ने सात फेरों के साथ लिए 'आठ' वचन, पिता शिवराज ने आशीर्वाद के साथ दी ये सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivraj Singh Chouhan: कुणाल-रिद्धि ने सात फेरों के साथ लिए 'आठ' वचन, पिता शिवराज ने आशीर्वाद के साथ दी ये सीख
Sat, 15 Feb 2025 10:46 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:46 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल और बहू रिद्धि की शादी शुक्रवार रात धूमधाम से संपन्न हुई। इस मौके पर कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। शादी के दौरान, शिवराज सिंह चौहान ने बेटे कुणाल और बहू रिद्धि को एक विशेष वचन दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पौधा जरूर लगाना।
विज्ञापन
शिवराज के बेटे और रिद्धि सात फेरे लेते
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शुक्रवार को वैलेंटाइन डे पर भोपाल में धूमधाम से शादी हुई। शादी के लिए मैरिज गार्डन को फूलों से सजाया गया था। शादी समारोह संपन्न होने के बाद शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि इष्ट देव की कृपा, पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी स्नेहीजनों की मंगलकामनाओं से बेटे कुणाल और रिद्धि की वरमाला और आशीर्वाद समारोह सानंद संपन्न हुआ। रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है। अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए दिल गर्व और खुशी से भर गया। आप सभी आत्मीयजनों का आभार, जिन्होंने अपनी उपस्थिति, प्यार व आशीर्वाद से इस विशेष दिन को और यादबार बना दिया। उन्होंने आगे लिखा यह दिन हमेशा हमारी यादों में बसेगा और आपकी शुभकामनाएं कुणाल एवं रिद्धि के नए जीवन की आधारशिला बनेंगी। नए सफर की इस खूबसूरत शुरुआत पर कुणाल और रिद्धि को अनगिनत शुभकामनाएं और अनंत आशीर्वाद। शिवराज सिंह चौहान ने बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के साथ पौधा भी लगाया।
कुणाल और रिद्धि फेरे अग्नि के फेरे लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
बारात में नाचे शिवराज और साधना
कुणाल की बारात में मां साधना सिंह, पिता शिवराज सिंह और भाई कार्तिकेय ने भी जमकर नृत्य किया। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बारात में नाचते दिखे। राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, विधायक और सांसद आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री समेत कई साधु-संत भी नवयुगल को आशीर्वाद देने पहुंचे।

कुणाल और रिद्धि
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में सभी से सादगी से मिले शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छोटे बेटे कुणाल और रिद्धि की शादी समारोह भोपाल के रातीबड़ स्थित वाना ग्रीन गार्डन में रखा था। गार्डन को फूलों से सजाया गया गया था। शादी में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें केंद्रीय मंत्री ने अपने हर जानने वाले को निमंत्रित किया था और सादगी से उनसे मुलाकात भी की। उन्होंने खुद सभी के साथ खुशी-खुशी वर-वधू के साथ फोटो खिंचवाए और आशीर्वाद लिया।

सात फेरों का हर कदम प्रेम, विश्वास और समर्पण की अटूट डोर से बंधा
एक अन्य संदेश में शिवराज ने लिखा कि सनातन परंपरा में सोलह संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है विवाह, दो आत्माओं का पवित्र मिलन है। यह एक सामाजिक बंधन के साथ-साथ जीवन के चार प्रमुख पुरुषार्थों की पूर्ति का मार्ग भी है। उन्होंने लिखा कि बेटे कुणाल और रिद्धि ने विधिवत वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया, अग्नि को साक्षी मानकार सात फेरों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लिया। इन सात फेरों का हर कदम प्रेम, विश्वास, सम्मान और समर्पण की अटूट डोर से बंधा है। दोनों ने एक साथ मिलकर चलने, ऐश्वर्य प्राप्त करने, सदा पुरुषार्थी होने के लिए एक दूसरे को सात वचन दिए।

शिवराज ने कुणाल और रिद्धि के साथ अपने आवास पर पौधा लगाया
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण बचाने का लिया आठवां वचन
सोशल मीडिया पर एक अन्य संदेश में शिवराज सिंह ने कहा कि कुणाल और रिद्धि ने सात वचनों के साथ आठवां वचन पौधराेपण कर प्रकृति की सेवा के लिए लिया। यह वचन न केवल उनके प्रेम और संकल्प का प्रतीक है, बल्कि हमारी धरती मां के प्रति जिम्मेदारी और देखभाल करने का संदेश भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों,अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधा अवश्य लगाना।अपना जीवन केवल अपने लिए न रहे, परोपकार के लिए रहे, समज और प्रकृति के लिए रहे। खूब आशीर्वाद और शुभकामनाएं।
शिवराज बोले- यह मेरे और साधना के लिए बेहद भावुक क्षण
पहला वचन हर धार्मिक कार्य में सहभागी होने के लिए, दूसरा वचन अभिभावकों का सदैव सम्मान करने के लिए, तीसरा वचन तीनों अवस्थाओं (युवावस्था, प्रौढ़ावस्था, वृद्धावस्था) में साथ देने के लिए, चौथा वचन कुटुंब पालन के लिए, पांचवां वचन धन के व्यय में आपसी सहमति हेतु, छठा वचन सदा सम्मान के लिए और सातवां वचन प्रत्येक स्त्री में माता का रूप देखने के लिए। शिवराज ने आगे लिखा कि कुणाल को जीवन के इस नए अध्याय में प्रवेश करते देखना मेरे और साधना के लिए बेहद भावुक और आनंद से भरा क्षण है। यह विवाह दो दिलों के मिलन के साथ दो परिवारों के बीच खुशियों और आत्मीयता का एक अनुपम प्रयोग भी है।
18 मार्च को दिल्ली में समारोह
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्य के मुख्यमंत्री, और अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों का दिल्ली में 18 मार्च को आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में स्वागत किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय का विवाह छह मार्च को जोधपुर में होगा और भोपाल में 12 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, 18 मार्च को दिल्ली में दोनों बेटों के लिए एक साथ स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 15, 2025

आज रिद्धि हमारे घर में बहू नहीं, बेटी बनकर आई है। उसकी मुस्कान, संस्कार और आत्मीयता ने सबका दिल जीत लिया है। आज जब उसकी विदाई का क्षण आया, तो हमारे दिल भी भर आए। एक पिता के लिए बेटी को विदा करना जितना कठिन है, उतना ही भावुक पल हमारे लिए भी रहा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 15, 2025
रिद्धि, बेटा आपके आने से हमारा घर… pic.twitter.com/lAxeUlkqj4