फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भोपाल मेट्रो के कार्यों का निरीक्षण,पीएम अक्टूबर में कर सकते है लोकार्पण

Sun, 27 Jul 2025 08:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 27 Jul 2025 08:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल मेट्रो की प्रगति का जायजा लेते हुए मेट्रो ट्रेन में ट्रायल यात्रा की। उन्होंने मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सफर कर निर्माण कार्यों की स्थिति देखी और अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि अक्टूबर 2025 तक भोपाल की जनता को मेट्रो की सौगात मिल सकती है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav inspected the work of Bhopal Metro, PM can inaugurate it in October
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राजधानी की बहुप्रतीक्षित मेट्रो परियोजना का निरीक्षण करते हुए मेट्रो ट्रेन की ट्रायल यात्रा की। उन्होंने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से एम्स तक और वापसी में एम्स से आरकेएमपी स्टेशन तक सफर कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर कहा कि भोपाल मेट्रो का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। सुभाष नगर से एम्स तक के रूट की लागत लगभग 2025 करोड़ रुपए है और इसके शेष कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अक्टूबर 2025 तक इस रूट का लोकार्पण किया जा सकता है।  मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को बचे हुए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए और कहा कि कोशिश की जाएगी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं अक्टूबर माह में भोपाल मेट्रो की सौगात जनता को दें।


 
MP News: CM Dr. Mohan Yadav inspected the work of Bhopal Metro, PM can inaugurate it in October
सीएम ने भोपाल मेट्रो के ट्रायल रन में यात्रा की - फोटो : अमर उजाला
90 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो 
मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 6941.40 करोड़ रुपए है और इसके दोनों कॉरिडोर 2030 तक पूर्ण रूप से तैयार हो जाएंगे। इसकी डिजाइन इस तरह से तैयार की गई है कि ट्रेनें 90 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकेंगी, जबकि औसत गति 40 किमी प्रति घंटे रहेगी। स्टेशन-टू-स्टेशन सिर्फ दो मिनट का स्टॉपेज टाइम रहेगा, जिससे यात्रियों को तीव्र और सुविधाजनक सफर मिलेगा।  

MP News: CM Dr. Mohan Yadav inspected the work of Bhopal Metro, PM can inaugurate it in October
भोपाल मेट्रो के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते सीएम - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांगजनों  के लिए विशेष सुविधाएं 
डॉ. यादव ने कहा कि सभी परीक्षण आरडीएसओ के मानकों के अनुरूप किए जा रहे हैं और सरकार हर उस प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है जो मानव जीवन की सुरक्षा और विकास की कसौटी पर खरी उतरती हो। उन्होंने मेट्रो को अत्याधुनिक और पूर्णतः सुरक्षित बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेट्रो में यात्रियों के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट, ब्रेल साईनेज, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय और त्वरित सूचनाएं देने की सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मेट्रो ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए भी पूरी तरह से समावेशी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। सभी मेट्रो स्टेशन्स पर दिव्यांगजनों के लिए सुगम आवागमन की सुविधाएं होंगी। 

27 मेट्रो में से 7 ट्रेनें आ गई 
उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 27 अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन सेट शामिल किए जाएंगे, जिनमें से 7 ट्रेनें भोपाल पहुंच चुकी हैं। अब इंदौर के बाद भोपाल में मेट्रो ट्रेन के संचालन की बारी है। उन्होंने कहा कि मेट्रो से न केवल सुविधाजनक यात्रा ही संभव होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी इसकी प्रभावी भूमिका होगी।

इंदौर मेट्रो का पूरा सेक्शन इसी साल के अंत तक प्रारंभ करने की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर मेट्रो ट्रेन के शेष कार्यों की प्रगति की जानकारी भी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि इंदौर में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इंदौर मेट्रो का पूरा सेक्शन, जो सुपर कॉरीडोर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन चौराहा) तक इसी साल के अंत तक प्रारंभ हो जाए। इससे इंदौर शहरवासियों को पूर्ण मेट्रो ट्रेन सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि इंदौर और भोपाल में विश्वस्तरीय मेट्रो ट्रेन सेवा समय पर शुरू हो, जिससे आमजन को सार्वजनिक परिवहन का एक सरल, सहज, सुगम, बेहतर और सुरक्षित माध्यम मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed