{"_id":"6736df82f0f531da500ff548","slug":"mp-cm-paid-obeisance-at-gurudwara-wished-guru-nanak-jayanti-prakash-parv-will-be-held-at-cm-residence-on-17-2024-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP: CM ने गुरुद्वारा में माथा टेका, गुरुनानक जयंती की दी शुभकामनाएं,17 नवंबर को CM निवास पर होगा प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: CM ने गुरुद्वारा में माथा टेका, गुरुनानक जयंती की दी शुभकामनाएं,17 नवंबर को CM निवास पर होगा प्रकाश पर्व
Fri, 15 Nov 2024 11:15 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:15 AM IST
सार
मुख्यमंत्र डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के गुरुद्वारा में जाकर गुरुनानक जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि गुरुनानक जी को अखंड भारत का प्रणेता और सच्चाई और मानवता के आदर्श बताया।
विज्ञापन
सीएम ने गरुद्वारा में टेका माथा
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुनानक जयंती के अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर श्रद्धा से माथा टेका और प्रदेशवासियों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें अखंड भारत का प्रणेता बताया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरुनानक जयंती की बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक जी ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने जीवनभर सच्चाई, अच्छाई, बराबरी और मानवता के लिए काम किया। वे अखंड भारत के प्रणेता थे और आज भी उनकी शिक्षा पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि 17 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास पर प्रकाश पर्व का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भी शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में भाईचारे और सबकी चिन्ता करने वाले, सबको एक साथ लेकर चलने वाले और लोगों में समानता का भाव जगाने वाले गुरू नानक जी का जब हम स्मरण करते हैं तो मन प्रफुल्लित हो उठता है। सच्चे अर्थों में उनके संदेशों पर अमल करने वाले एवं उन्हें आत्मसात करने वाले लोग दुनिया के 200 से अधिक देशों में निवासरत हैं और उनकी अच्छाईयों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मानवता के लिए समरसता एवं विश्व बंधुत्व का मार्ग प्रशस्त करने वाली उनकी शिक्षा और संदेश युगों-युगों तक हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने अत्याचार एवं समाज की कुरीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज उठाई। गुरू नानक देव जी के संदेशों को लोगों ने अंगीकार किया। उन्होंने विशेष रूप से माताओं और बहनों को साथ लेकर चलने और विदेशी आक्रमण की बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज को एक साथ खड़ा किया।

''सतनाम श्री वाहेगुरु''
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 15, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के संस्थापक, परम श्रद्धेय श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर अरेरा कॉलोनी, भोपाल स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और सबके मंगल के लिए प्रार्थना की।@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #गुरु_नानक_जयंती pic.twitter.com/6UaUQQ0Iev