गर्मी बढ़ते ही गन्ने के जूस और आमरस की मांग बढ़ जाती है। इसकी आड़े में मुनाफा कमाने वाले लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ करने से नहीं डरते हैं। ऐसे मिलावटखोरों पर भोपाल के खाद्य विभाग की टीम शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को टीम ने 25 दुकानों की जांच की। इसमें आमरस के नमूने लिए गए। वहीं, टीम जल्द ही बर्फ की फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण करेगी।
Bhopal News: खराब गुणवत्ता के पानी से बनी बर्फ और फ्लेवर डाल कर आमरस पिलाने वालों पर कसेगा शिकंजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 14 Apr 2023 08:15 PM IST
सार
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा ग्रीष्म काल में प्रमुख मार्गों में खोले गये गन्ना और आमरस की लगभग 25 दुकानों का निरीक्षण किया। यहां से नमूने एकत्रित किए है। खाद्य विभाग की टीम जल्द ही बर्फ फैक्ट्रियों की जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन
