फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधायक लोकेंद्र चौहान को सीएम योगी ने दी श्रद्घांजलि, परिवार से कहा- हम सब आपके साथ

Fri, 23 Feb 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath meets to mla lokendra singh's family.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गांव आलमपुरी में विधायक लोकेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचे व घरवालों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री करीब 25 मिनट तक घर के अंदर रहे। इस दौरान परिजनों के अलावा पार्टी के कई नेता भी वहां मौजूद रहे।

yogi adityanath meets to mla lokendra singh's family.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से 2:57 बजे गांव आलमपुरी पहुंचे। हैलीपैड से वह सीधे कार से विधायक लोकेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद पार्टी नेता भी वहां पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने विधायक लोकेंद्र चौहान के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

yogi adityanath meets to mla lokendra singh's family.

उन्होंने लोकेंद्र चौहान के घरवालों को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह के अलावा उनके दोनों छोटे पुत्र तेजस्व व ओजस्व से भी मिले। मुख्यमंत्री लोकेंद्र चौहान के पिता महेशचंद, माता व भाई सीपी सिंह से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath meets to mla lokendra singh's family.

सीपी सिंह मुख्यमंत्री के साथ ही रहे। 25 मिनट परिजनों के साथ बिताने के बाद मुख्यमंत्री आवास से बाहर आए। बाहर खड़े पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से हैलीपैड पहुंचे और वहां से सीधे हेलीकाप्टर से रवाना हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed