फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Day: मुख्यमंत्री योगी ने राजभवन में किया योग, जिलों में मंत्री व अफसरों संग लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, तस्वीरें

Tue, 21 Jun 2022 12:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jun 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
Yoga performed in parks and historical places in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश में 75 हजार जगहों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री योगी ने सभी को योग दिवस पर बधाई दी और योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की।



इस मौके पर सुबह से लोगों ने पार्कों में पहुंचना शुरू कर दिया और यौगिक क्रियाएं की। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्री व अफसर मौजूद रहे और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री योगी ने सुबह ही ट्वीट कर कहा कि 08वें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की सभी प्रदेश वासियों एवं साधकों को हार्दिक बधाई!

तन और मन की आरोग्यता सुनिश्चित करने व आध्यात्मिक चेतना की जागृति का माध्यम 'योग' आज 'विश्व निधि' बन चुका है। आइए, सभी लोग 'योग करें, निरोग रहें!'

Yoga performed in parks and historical places in Uttar Pradesh.
योग दिवस - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दक्ष योगकर्ता की तरह आसन किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे। लेकिन, यदि शरीर आरोग्य नहीं है तो धर्म का कोई भी साधन सफल नहीं हो सकता।

 
Yoga performed in parks and historical places in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में योगाभ्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga performed in parks and historical places in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
धार्मिक नगरी अयोध्या में लोगों ने राम की पैड़ी पर योग किया। इस दौरान पूरा माहौल योगमय नजर आया।
विज्ञापन
Yoga performed in parks and historical places in Uttar Pradesh.
योग दिवस - फोटो : amar ujala

योग दिवस पर प्रदेश में जगह जगह सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार के योग दिवस की थीम 'मानवता के लिए योग' है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed