फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्च के तीसरे ही दिन मौसम के सख्त तेवरों ने पसीना छुड़ाया, सीधी धूप से बचते दिखे लोग, तस्वीरें

Tue, 03 Mar 2020 07:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
weather changes in a very fast manner in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

मार्च शुरू होने के साथ ही पारे के तेवर भी तीखे होना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को सुबह हवा के झोंकों के बीच खुशनुमा अहसास करा रहे मौसम के तेवरों ने दोपहर के समय तेज धूप संग पसीना छुड़ाया।



लोगों ने दफ्तरों व दुकानों के पंखे-एसी एडजस्ट किये और सड़क पर सीधी धूप से बचते हुए नजर आए।

weather changes in a very fast manner in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

इसके पहले, सोमवार को तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम पारा 30 डिग्री की ओर बढ़ चला। यह पांचवें दिन 29.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 16 डिग्री दर्ज किया गया।

weather changes in a very fast manner in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चूंकि आसमान इन दिनों साफ है, हवा का पैटर्न रुक-रुक कर बदल रहा है इसलिये तेज धूप से पारा अधिक दर्ज हो रहा है। बृहस्पतिवार के बाद से बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather changes in a very fast manner in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

पिछले साल कूल-कूल थे मार्च के शुरुआती दिन
मार्च 2020 की अपेक्षा मार्च 2019 के शुरुआती दिन कूल-कूल रहे। अधिकतम तापमान जहां शुरुआती तीन दिनों में 25 के ऊपर नहीं गया था, वहीं मौजूदा दिनों में ये 28 से 30 के बीच दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
weather changes in a very fast manner in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
मार्च 2019 व मार्च 2020 के तापमान की तुलना
मार्च, 2020

दिन--अधिकतम--न्यूनतम
02 मार्च--29.6--16.0
01 मार्च --28.2    --17.0

मार्च, 2019
02 मार्च--24.3--10.2
01 मार्च--23.2--09.1
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed