फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: यूपी में विस्टाडोम ट्रेन सेवा शुरू, कतर्नियाघाट से दुधवा टाइगर रिजर्व तक जंगल सफारी का ले सकेंगे आनंद

Sat, 17 May 2025 02:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 02:46 PM IST
सार

यूपी के जंगलों में विस्टाडोम ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। इससे कतर्नियाघाट से दुधवा टाइगर रिजर्व तक जंगल सफारी का लोग आनंद ले सकेंगे। ईको टूरिज्म और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्टाडोम कोच सेवा शुरू की गई है। पर्यटक 275 रुपए में इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Vistadome train service started in UP you can enjoy jungle safari from Katarniaghat to Dudhwa Tiger Reserve
यूपी में विस्टाडोम ट्रेन सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्टाडोम ट्रेन सेवा शुरू की गई है। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से दुधवा टाइगर रिजर्व तक रेल कनेक्टिविटी वाली पर्यटक ट्रेन में विस्टाडोम कोच का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके शुरू होने से यूपी, देश का ऐसा पहला राज्य बन चुका है, जहां विस्टाडोम कोच की सुविधा शुरू की गई है। 



इससे पर्यटकों को जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव मिल सकेगा। यह सेवा पर्यटकों के लिए पूरे साल मिलेगी। फिलहाल यह शनिवार और रविवार को ही पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही है। आने वाले दिनों में इसे सप्ताह के सातों दिन के लिए शुरू किया जाएगा। इससे जहां एक ओर पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

Vistadome train service started in UP you can enjoy jungle safari from Katarniaghat to Dudhwa Tiger Reserve
यूपी में विस्टाडोम ट्रेन सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला
पयर्टन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के वन क्षेत्रों को 'One Destination Three Forest' के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में दुधवा नेशनल पार्क, कतर्नियाघाट और किशनपुर वन्यजीव अभ्यारण्य को एकीकृत किया गया है। यहां पर्यटकों को रोमांचक अनुभव देने के लिए विस्टाडोम कोच का संचालन शुरू किया गया है।
Vistadome train service started in UP you can enjoy jungle safari from Katarniaghat to Dudhwa Tiger Reserve
यूपी में विस्टाडोम ट्रेन सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि यूपी इको टूरिज्म विकास बोर्ड ने पर्यटकों को पूरे साल नेचर ट्रेल और जंगल सफारी का अनुभव देने के उद्देश्य से विस्टाडोम कोच की शुरुआत की गई है। अभी यह सेवा शनिवार और रविवार को उपलब्ध कराई जा रही है। बाद में इसे सप्ताह के सातों दिन करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vistadome train service started in UP you can enjoy jungle safari from Katarniaghat to Dudhwa Tiger Reserve
यूपी में विस्टाडोम ट्रेन सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला
कतर्नियाघाट से दुधवा टाइगर रिजर्व तक 107 किमी लंबे जंगल के भीतर पर्यटक प्राकृतिक दृश्य, जैव विविधता और वन्यजीवों का नजदीक से अनुभव कर सकेंगे। यह सफर चार घंटे 25 मिनट का रहेगा। इसके लिए पर्यटकों से 275 रुपये प्रति पर्यटक के हिसाब से टिकट लेना होगा। इसके अलावा पर्यटकों को राजधानी लखनऊ से कर्तनियाघाट तक ले जाने का पैकेज भी तैयार किया जा रहा है। इस पैकेज में पर्यटकों को छूट देने पर भी विचार किया जा रहा है। 

पर्यटन निदेशक प्रखर मिश्रा ने आगे बताया कि इस ट्रेन का नाम  Bichia to Mailani Tourist Passenger Train (No. 52259) रखा गया है। यह बहराइच के बिछिया स्टेशन से सुबह 11:45 बजे चलती है। विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए 16:10 बजे लखीमपुर खीरी के मैलानी स्टेशन पहुंचती है। वापसी में इसका नाम Mailani to Bichia Tourist Passenger Train (No. 52260) रखा गया है। मैलानी से सुबह 6:05 बजे चलती है। सुबह 10:30 बजे बिछिया स्टेशन पहुंचती है। इसका ठहराव बिछिया, मंझरा पुरब, खैराटिया बांध रोड, तिकुनिया, बेलरायन, दुधवा, पलिया कलां, भीरा खीरी और मैलानी स्टेशन पर होता है। 
विज्ञापन
Vistadome train service started in UP you can enjoy jungle safari from Katarniaghat to Dudhwa Tiger Reserve
यूपी में विस्टाडोम ट्रेन सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

मानसून सीजन में पयर्टकों को खासा आकर्षित करेगी

विस्टाडोम कोच सेवा सिर्फ वनों और अभयारण्यों से ही नहीं, बल्कि वेटलैंड, ग्रासलैंड, फार्मलैंड और वुडलैंड जैसे प्राकृतिक परिदृश्यों को भी करीब से देखने का अवसर प्रदान करती है। मानसून सीजन में यह पयर्टकों को खासा आकर्षित करेगी। इससे पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। यह सेवा होमस्टे मालिकों, रिसॉर्ट ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंट्स की भागीदारी से स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगी। 

सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए आयोजित किए जा रहे विशेष क्यूरेटेड टूर

युवा पर्यटन क्लब के तहत सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए विशेष क्यूरेटेड टूर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और ट्रैवल ब्लॉगर्स के लिए फेम टूर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि, विस्टाडोम कोच और इस सफर को डिजिटल माध्यम से प्रचारित किया जा सके। इससे न केवल जागरुकता बढ़ रही है, बल्कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के संरक्षण का संदेश भी प्रसारित हो रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed